सार
बरेली : पंचायत सहायकों ने भरी हुंकार स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
विस्तार
ब्लॉक मझगवा सभागार में एक आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले से आयुष्मान विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर श्री अनुराग अग्रवाल जी ने प्रतिभाग किया, 1 अक्टूबर को अमृत विचार में इस इस खबर को प्रकाशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में आशा आयुष्मान कार्ड बना रही हैं जिसका पंचायत सहायकों ने पूरी तरीके से विरोध किया उनके आक्रोश को देखते हुए श्री अनुराग जी आज ब्लॉक मुख्यालय पर आए उन्होंने बताया वह खबर झूठी एवं भ्रामक थी जिसका खंडन किया गया और बताया पंचायत सहायकों ने कोविड महामारी से लेकर अब तक गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य किया है कार्य सराहनीय है वह बधाई के पात्र हैं मीटिंग में उपस्थित पंचायत सहायक संघ की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गोले ने आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और श्री अनुराग जी ने सभी समस्याओं को नोट कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया मीटिंग में उपस्थित रहे खंड विकास अधिकारी श्री कुलदीप कुलदीप जी कुशवाहा जी ,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री अभय आर्य जी डॉक्टर साहब वैभव राठौर जी ,श्री अनुराग जी, हेमंत श्याम जी, अजय जी, पंचायत सहायक संघ की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार गोले उपाध्यक्ष विनय द्विवेदी अमरीन खान सर्वेश कुमार सोनी विजय अमन आदि सहायक उपस्थित रहे |
रिपोर्ट : प्रेमचंद गौतम ( स्टेट हैड )
.jpeg)
