https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

IND vs AFG Final : भारत को मिली तीसरी सफलता, अफगानिस्तान के जुबैद और शहजाद के बाद नूर अली आउट

 खास बातें



Cricket Live Score, Asian Games IND vs AFG Final 2023  : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान से हो रहा है। भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों की नजर स्वर्ण पदक पर है। हारने वाली टीम को रजत से संतोष करना होगा। भारत ने सेमीफाइनल बांग्लादेश को और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था।

लाइव अपडेट

12:09 PM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: अफगानिस्तान के तीन विकेट गिरे

अफगानिस्तान को तीसरा झटका नूर अली जादरान के रूप में लगा। नूर अली चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने चार गेंद पर एक रन बनाए।
12:06 PM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका

अफगानिस्तान को दूसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने मोहम्मद शहजाद को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। शहजाद ने छह गेंद पर चार रन बनाए। अफगानिस्तान ने तीन ओवर में दो विकेट पर 10 रन बना लिए हैं। शाहिदुल्लाह कमाल और नूर अली जादरान क्रीज पर हैं।
11:58 AM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

अफगानिस्तान को पहला झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जुबैद अकबरी को आउट कर दिया। जुबैद ने आठ गेंद पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने उनका कैच लिया। अफगानिस्तान ने दो ओवर में एक विकेट पर पांच रन बनाए हैं। मोहम्मद शहजाद और नूर अली जादरान क्रीज पर हैं।
11:39 AM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
11:27 AM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: टॉस में देरी

मैदान गीला होने के कारण भारत और अफगानिस्तान मैच में अब तक टॉस नहीं हो पाया है। यहीं पर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कांस्य पदक का मैच खेला गया था। उस मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत हासिल की थी। मैच के बाद बारिश ने मैदान को गीला कर दिया। हालांकि, अब कवर्स हटा लिए गए हैं और मैदान को सुखाने का काम जारी है। थोड़ी देर में टॉस हो सकता है। यह मैच अब 11:30 की जगह सुबह 11:50 बजे शुरू होगा।
10:48 AM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: एशियाई खेलों के लिए दोनों टीमें

भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आर साई किशोर, अर्शदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, आवेश खान, मुकेश कुमार, प्रभसिमरन सिंह, आकाश दीप।

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई, करीम जनात, गुलबदीन नईब (कप्तान), शरफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, जहीर खान, सैयद शिरजाद, निजात मसूद, जुबैद अकबरी, वफीउल्लाह तारखिल।
10:46 AM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। उसने क्वार्टर फाइनल में नेपाल को हराया था। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। अगर ऐसा होता है तो भारत स्वर्ण पदक जीत जाएगा।
10:27 AM, 07-OCT-2023

IND vs AFG Final Live: भारत को मिली तीसरी सफलता, अफगानिस्तान के जुबैद और शहजाद के बाद नूर अली आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। दोनों टीमों की नजर स्वर्ण पदक पर है। हारने वाली टीम को रजत से संतोष करना होगा। भारत ने सेमीफाइनल बांग्लादेश को और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post