सार
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के उमरन स्थित सेंगर ढाबा में खाना खाने के बाद रुपये देने को लेकर हुए विवाद में ढाबा कर्मचारी ने सुरक्षा गार्ड की रायफल से व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी।
विस्तार
कानपुर देहात में ढाबा पर खाना खाने के बाद रुपये देने को लेकर हुए विवाद में ढाबा कर्मचारी ने सुरक्षा गार्ड की रायफल से व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस जांच में योगेश की मौत की वजह पांच रुपये बनी। बताया गया कि योगेश व उसके साथियों ने जो कुछ भी खाया, पिया उसका 1005 रुपये बिल बना।
भुगतान करने के लिए योगेश ने 500 रुपये निकाल कर मोबाइल के नीचे रखे थे। जो अचानक गायब हो गए। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने हत्या की वजह जानने के लिए ढाबा में काम करने वाले कर्मचारियों से लेकर पुलिस हिरासत में लिए गए पुष्पेंद्र सिंह से कड़ाई से पूछताछ की।
जिसमें पुलिस को पता चला कि खाने का बिल 1005 रुपये बना था। खाना खिला रहे कर्मचारी ने जब मेज पर बिल रखा तो भुगतान करने के लिए योगेश ने मोबाइल के नीचे पांच सौ का नोट निकाल कर रख लिया था।
इसी बीच वह साथियों से बात करने लगा। तभी मोबाइल के नीचे रखा नोट गायब हो गया। इसके बाद पहले योगेश व उसके साथी आपस में कहासुनी करते रहे। इसके बाद मामला कर्मचारियों तक पहुंच गया। विवाद इतना बढ़ा की योगेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

Tags
देश