सार
Mallu Bhatti Vikramarka: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने तेलंगाना के दूसरे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भट्टी खम्मम जिले की माधिरा सीट से कांग्रेस के चार बार के विधायक हैं।
विस्तार
तेलंगाना में आज कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दोपहर 1.04 बजे 56 वर्षीय नेता को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 11 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें वरिष्ठ नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे मुख्यमंत्री पद के चेहरों में भी विक्रमार्क की खूब चर्चा रही, लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।
