खास बातें
Winter Session Parliament 2023 Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन है। आज कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा और उन्हें वापस लाने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, संसद परिसर में 300 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद होने के मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी सांसदों के साथ आज कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे।
04:04 PM, 11-DEC-2023
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा था कि लोकसभा के कार्यक्रम के अनुरूप सदन के दोपहर के भोजन के बाद के सत्र का समय शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे से बदलकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संवैधानिक सुधार को कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 03:49 PM, 11-DEC-2023
राज्यसभा की कार्यवाही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डीएमके सांसद तिरुचि एन. शिवा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे स्पष्ट करें कि क्या वह धारा 370 को वापस लाने के लिए डीएमके के एजेंडे पर बोल रहे हैं या यह पूरे इंडिया गठबंधन का एजेंडा है। 03:06 PM, 11-DEC-2023
कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह ने मांग की कि विदेश मंत्रालय आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नुं के खिलाफ अमेरिका में अधिकारियों के समक्ष मजबूत मामला रखे। सिंह ने दावा किया कि भारत सरकार द्वारा अमेरिकी अधिकारियों को 26 बार पत्र लिखने के बावजूद अमेरिका ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
03:05 PM, 11-DEC-2023
कई अन्य भाजपा सांसदों ने अपनी बात रखने के लिए अखबारों में नकदी बरामद होने की खबरें दिखाईं। इस पर कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र अग्रवाल ने सदस्यों से राज्यसभा सदस्य का नाम नहीं लेने का आग्रह किया और उनसे समाचार पत्रों को रखने के लिए कहा।
03:05 PM, 11-DEC-2023
लोकसभा में सोमवार को भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस के झारखंड के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से जुड़ी एक डिस्टिलरी कंपनी से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने का मुद्दा उठाया। रांची से भाजपा सदस्य संजय सेठ ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा।
02:32 PM, 11-DEC-2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 को चर्चा और पारित कराने के लिए पेश किया। दोनों विधेयकों को पिछले सप्ताह लोकसभा ने पारित कर दिया था।
12:27 PM, 11-DEC-2023
लोकसभा संसद में धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुई नकदी मामले को लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है।
11:04 AM, 11-DEC-2023
ओडिशा में आयकर विभाग के छापों में कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों से 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
10:59 AM, 11-DEC-2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे।
10:59 AM, 11-DEC-2023
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कतर में नौसेना कर्मियों की स्थिति और उन्हें भारत वापस लाने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
10:59 AM, 11-DEC-2023
हमास से संबंधित लोकसभा में पूछे गए प्रश्न में हुई तकनीकी गड़बड़ी पर आज चर्चा होगी। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आठ दिसंबर को लोकसभा में सांसद कुंबाकुडी द्वारा 'हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने' के संबंध में अतारांकित प्रश्न संख्या 980 पर एमओएस एमईए मीनाक्षी लेखी के नाम पर दिए गए उत्तर को सही करते हुए एक एक बयान देंगे।
10:57 AM, 11-DEC-2023
Parliament Session 2023 Live: राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से संबंधित दो विधेयक पेश, लोकसभा में हो चुके हैं पारित
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर आयकर विभाग के छापे में 300 करोड़ नकदी बरामद होने पर भाजपा नेताओं में गुस्सा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी सांसदों के साथ आज कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे।
Tags
देश
