सार
वर्तमान में रेवंत रेड्डी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष के पद पर हैं। आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ऐसे में हमें जानना चाहिए कि आखिर कौन हैं रेवंत रेड्डी? उनका सियासी रसूख कितना है? उन्हें सीएम बनाने के क्या कारण हैं?
विस्तार
तेलंगाना में आज कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 10 अन्य कांग्रेस नेता भी मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले 3 दिसंबर को आए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली थी। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं बीआरएस 39 सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी। आठ सीटों पर भाजपा और छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की थी। राज्य की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था
ऐसे में हमें जानना चाहिए कि आखिर कौन हैं रेवंत रेड्डी? उनका सियासी रसूख कितना है? उन्हें सीएम बनाने के क्या कारण हैं?