सार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार पहुंच गई है। न्याय यात्रा बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से बिहार के किशनगंज पहुंची। जहां राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया
विस्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से निकलकर बिहार के किशनगंज पहुंच गई है। सुबह बंगाल से निकलते हुए राहुल गांधी बस में बैठकर लोगों का अभिवादन करते हुए रवाना हुए। इस दौरान उनके समर्थक बस के आगे-आगे चलते दिखे