https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Republic Day Parade 2024 : वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

 खास बातें



India 75th Republic Day Celebration Live: कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड इस बार खास होगी। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी।

लाइव अपडेट

10:07 AM, 26-JAN-2024

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 

09:59 AM, 26-JAN-2024

फ्रांस के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को ही भारत पहुंच गए थे। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों, गणतंत्र दिवस की बधाई। आपके साथ खुश और गौरवान्वित हूं। चलिए उत्सव मनाते हैं।'
 
09:50 AM, 26-JAN-2024

राहुल गांधी ने लिखा- हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा 'स्वतंत्रता आंदोलन के सपनों को एक सूत्र में पिरोने वाला हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है। संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा और उनके प्रति निष्ठा ही अमर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।  सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद।'
 
09:36 AM, 26-JAN-2024

ऑस्ट्रेलियाई पीएम का बधाई संदेश

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को दी बधाई। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इस अवसर पर एक बधाई संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'दोनों देश एक ही दिन राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। यह हमारी गहरी दोस्ती का जश्न मनाने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी भी इतने करीब नहीं रहे।'
09:21 AM, 26-JAN-2024

रूसी दूतावास में गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रम

भारत स्थित रूसी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। 
 
09:07 AM, 26-JAN-2024

प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी लोगों को अपने काम से प्रेरित करते रहेंगे।'
08:56 AM, 26-JAN-2024

जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा। 
 
08:31 AM, 26-JAN-2024

संघ मुख्यालय में संघ प्रमुख ने फहराया तिरंगा

संघ मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा। 
 
08:19 AM, 26-JAN-2024

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं। 
 
07:57 AM, 26-JAN-2024

ब्लिंकन ने भी दी शुभकामनाएं

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी शुक्रवार को भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। दुनिया का सबसे बड़ा संविधान भारत का है। भारत के लोगों को खास दिन पर जश्न मनाने के लिए बधाई।'
07:55 AM, 26-JAN-2024

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि 'कार्यक्रम की जगह यानी कर्तव्य पथ को सुरक्षा के लिहाज से जोन में बांटा गया है। कई वीआईपी और आम जनता की सुविधा का ध्यान रखा गया है और सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। खुफिया एजेंसी, दिल्ली पुलिस केंद्रीय एजेंसियों को कई तरह की सूचनाएं मिली हैं और इन सभी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हमारी जनता से अपील है कि वह पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जितना हो सकें सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।'
 
07:48 AM, 26-JAN-2024

राजस्थान सीएम ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने आधिकारिक आवास पर गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा।  
 
07:05 AM, 26-JAN-2024
दिल्ली मेट्रो सुबह चार बजे से शुरू
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो आज सुबह चार बजे से ही शुरू हो गई। स्टेशनों पर कई लोगों की चहलकदमी भी देखी गई।
 
 
07:00 AM, 26-JAN-2024
रूस ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
इसके अलावा, भारत में पदस्थ रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। रूसी अधिकारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। हम भारतीय मित्रों की समृद्धि, कल्याण और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। भारत जिंदाबाद। रूसी-भारतीय दोस्ती जिंदाबाद। 
06:58 AM, 26-JAN-2024
अमेरिका ने दी बधाई
संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने भारत को अपना प्रमुख साझेदार बताया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम दोनों देश कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post