https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Haryana: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा, छह की मौत और छह घायल

 सार

रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में गाजियाबाद के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है




विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक गाजियाबाद के बताए गए हैं

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास एक गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। गाड़ी में सवार लोग स्टेपनी बदल रहे थे, इसी दौरान एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post