https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Lok Sabha Election Dates : सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान; 4 जून को नतीजे

 खास बातें


Lok Sabha Election 2024 Dates, Results, Phase Wise Schedule News: लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी चुनावों का एलान किया है। यहां पढें लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान से जुड़े सभी अपडेट्स...

लाइव अपडेट

04:42 PM, 16-MAR-2024

पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होंगे चुनाव

श्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी हो चुका है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव होगा। बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होंगे। देशभर में चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
04:30 PM, 16-MAR-2024

'झूठ के बाजार में रौनक बहुत होती है'

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुछ जानकारी दी है। उन्होंने फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी है। इसी के साथ उन्होंने राजनीतिक दलों को निजी टिप्पणियों और हमलों से बचने की अपील की है।
04:18 PM, 16-MAR-2024

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान 

पहला चरण: 8 
दूसरा चरण: 8 
तीसरा चरण: 10 
चौथा चरण: 13 
पांचवां चरण: 14 
छठा चरण: 14 
सातवां चरण: 13
04:05 PM, 16-MAR-2024

लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को

पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102

दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89

तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12    
लोकसभा सीटें: 94

चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96

पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49

छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57

सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57

नतीजे: 4 जून 2024
04:03 PM, 16-MAR-2024

सातवें चरण का मतदान जून को होगा

सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57
04:03 PM, 16-MAR-2024

छठे चरण का मतदान 25 मई को

छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
03:59 PM, 16-MAR-2024

20 मई को पांचवें चरण का मतदान

पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
03:58 PM, 16-MAR-2024

चौथे चरण का चुनाव 13 मई को

चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
03:56 PM, 16-MAR-2024

तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा

तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12    
लोकसभा सीटें: 94
03:53 PM, 16-MAR-2024

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को

दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89
03:51 PM, 16-MAR-2024

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।  

पहला चरण

मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
03:49 PM, 16-MAR-2024

'झूठ के बाजार में रौनक बहुत होती है'

राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग समेत किसी की भी आलोचना करने की पूर्ण स्वतंत्रता है, लेकिन फेक न्यूज, अफवाहें फैलाने की आजादी नहीं है। हर राज्य के अधिकारियों को अधिकार दिया गया है ताकि वे आपत्तिजनक बयानों से जुड़ी पोस्ट हटाने को कह सकें। अगर कोई झूठा नरैटिव फैला रहा है तो हम उसका पुरजोर मुकाबला करेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर झूठ बनाम हकीकत नाम से शृंखला शुरू की जाएगी। मतदाताओं से भी अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर जो भी आए, उसे आंख बंदकर आगे न बढ़ाएं। झूठ के बाजार में रौनक बहुत होती है।
03:47 PM, 16-MAR-2024

नेताओं का बाहुबल-धनबल काम नहीं आएगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में हिंसा कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है। जो भी हमें सख्ती से करना होगा, हम करेंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वहां टीवी, सोशल मीडिया, वेब कास्टिंग, 1950 हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल होगा। इस पर निगरानी के लिए हर जिले के ऐसे कंट्रोल रूम में एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी। जिन लोगों के पास गैर जमानती वॉरंट हैं और जो हिस्ट्रीशीटर्स हैं, उन पर देशभर में कार्रवाई की जा रही है। जो लोग तीन साल से किसी एक जिले में पदस्थ हैं, उन्हें बदलने को कहा गया है। जहां भी वॉलंटियर और अनुबंध पर लोग काम कर रहे हैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। कुछ राज्यों में धन का उपयोग ज्यादा है। हम इससे भी निपट रहे हैं। पिछले 11 चुनाव में 3,400 करोड़ रुपये की नकदी के गैरकानूनी इस्तेमाल को रोका गया है। 2017-18 के मुकाबले 2022-23 में ऐसे धन की जब्ती में 835 फीसदी का इजाफा हुआ है। शराब, कैश, कुकर, साड़ी बांटने जैसे तरीकों को रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बैंक भी यह देखेंगे कि कहीं अचानक से नकदी की मांग में इजाफा तो नहीं हो रहा। हर बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सड़क मार्ग पर सख्त निगरानी होगी। जहां हेलीकॉप्टर या चार्टर्ड उड़ानें उतरेंगी, वहां सामान की जांच होगी।
03:43 PM, 16-MAR-2024

पूरे देश में पहली बार 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाता घर बैठे वोट दे सकेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार पूरे देश में एक व्यवस्था पहली बार लागू होने जा रही है। जो 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाता हैं या जो 40 फीसदी से ज्यादा विकलांगता वाले वोटर हैं, उनके पास फॉर्म 12डी पहुंचाया जाएगा। अगर वे मतदान केंद्र पर नहीं जाना चाहते तो उनके घर जाकर उनका वोट पंजीकृत किया जाएगा। इसके लिए हमने चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया है।
03:27 PM, 16-MAR-2024

नए मतदाताओं में 85 लाख महिलाएं, 1 अप्रैल से 13.4 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे

उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं को जोड़ने में भी हमने मेहनत की है। देश के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा हो गई है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाताओं में 85 लाख तो महिला मतदाता हैं। 17 से ज्यादा उम्र के 13.4 लाख नए मतदाताओं की अग्रिम अर्जियां हमारे पास आ चुकी हैं। ये ऐसे वोटर होंगे, जो 1 अप्रैल को 18 साल की उम्र पूरी कर लेंगे।
03:27 PM, 16-MAR-2024

मतदाता सूची की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों को शामिल किया गया

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है ताकि बाद में कोई यह नहीं कहे कि हमें नहीं बताया गया। जिलाधिकारियों ने हर जिले में राजनीतिक दलों के साथ बैठकें की हैं। उनकी आपत्तियों का निराकरण किया गया है। 

 
03:14 PM, 16-MAR-2024

CEC ने बताई हर उम्र वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या

हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।
03:08 PM, 16-MAR-2024

भारत में मतदाताओं की संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा

राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।
03:06 PM, 16-MAR-2024

सीईसी बोले- देश की चमक बढ़ाने वाला चुनाव कराएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।"
03:00 PM, 16-MAR-2024

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग थोड़ी देर में तारीखों का एलान करेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post