सार
पीलीभीत जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के बाद शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने सिरसा चौराहा के समीप मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा ही रही। बिना नाम लिए पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी निशाना साधा
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूरनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का चुनाव पहले चरण में ही है, पहले चरण में ही हम लोग खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं। यहां बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं। देश के बड़े नेता आकर अपनी बात कह चुके हैं। लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो जा रहा है। पीलीभीत का नाम सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला हो जा रहा है। यह इसीलिए हो रहा है, क्योंकि यहां की जनता ने इस बार मन बना लिया है। सपा को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर भेजना चाहती है।
किसान आंदोलन का जिक्र कर भाजपा पर निशाना
सपा मुखिया ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग तीन काले कानून लाए थे। ये कानून इसलिए वापस हो गए थे, क्योंकि ये लोग किसानों से घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है।