https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Lok Sabha Phase 2 Election : तीन बजे तक त्रिपुरा-मणिपुर में सबसे ज्यादा मतदान; जानें अन्य राज्यों का हाल

 खास बातें



Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

लाइव अपडेट

03:36 PM, 26-APR-2024
राज्य सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
दोपहर 1 बजे तक मतदान
%
दोपहर 3 बजे तक मतदान %
असम9.1527.4346.3160.32
बिहार9.6521.6833.8044.24
छत्तीसगढ़15.4235.4753.0963.92
जम्मू् कश्मीर10.3926.6142.8857.76
कर्नाटक9.2122.3438.2350.93
केरल11.925.6139.2651.64
मध्य प्रदेश13.8228.1538.9646.50
महाराष्ट्र7.4518.8331.7743.01
मणिपुर14.833.2254.2668.48
राजस्थान11.7726.8440.3950.27
त्रिपुरा16.6536.4254.4768.92
यूपी11.6724.3135.7344.13
पश्चिम बंगाल15.6831.2547.2960.60
02:46 PM, 26-APR-2024

फिल्म अभिनेता दर्शन ने बंगलूरू में डाला वोट

अभिनेता दर्शन ने आज बंगलूरू के राजराजेश्वरी नगर में मतदान केंद्र पर मतदान किया।
 
02:08 PM, 26-APR-2024

इंफाल में मतदान केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मद्देनजर इंफाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। मणिपुर में लोग जमकर मतदान कर रहे हैं। यही वजह है कि दोपहर एक बजे तक मणिपुर में 54 फीसदी मतदान हो चुका है। 
 
01:39 PM, 26-APR-2024
राज्य सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
 1 बजे तक मतदान
%
असम9.1527.4346.31
बिहार9.6521.6833.80
छत्तीसगढ़15.4235.4753.09
जम्मू् कश्मीर10.3926.6142.88
कर्नाटक9.2122.3438.23
केरल11.925.6139.26
मध्य प्रदेश13.8228.1538.96
महाराष्ट्र7.4518.8331.77
मणिपुर14.833.2254.26
राजस्थान11.7726.8440.39
त्रिपुरा16.6536.4254.47
यूपी11.6724.3135.73
पश्चिम बंगाल15.6831.2547.29
01:29 PM, 26-APR-2024

कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किया मतदान

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अपना वोट डाला। शिवकुमार ने रामनगर के कनकपुरा में मतदान किया। 
 
01:20 PM, 26-APR-2024

अभिनेता यश ने किया मतदान

फिल्म अभिनेता यश ने बंगलूरू में किया मतदान। 
 
01:10 PM, 26-APR-2024

'मतदाता बीते 10 वर्षों के कामकाज से प्रभावित'

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं... महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं।'
 
12:54 PM, 26-APR-2024

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने किया मतदान

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने मतदान के बाद कहा, 'बहुत सारे मुद्दे हैं। छोटे-छोटे मुद्दे भी हैं। मतदान एक आशा है, आश्वासन नहीं... अब अनुरोध इस बारे में नहीं होना चाहिए कि लोग आएं और मतदान करें। अनुरोध इस बात का होना चाहिए कि पार्टियों के राजनेता वोट लेने के बाद क्या कर रहे हैं।'
 
12:28 PM, 26-APR-2024

'मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक'

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने केरल के तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक है। मतदान करके हम लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।'
 
12:24 PM, 26-APR-2024

इसरो चीफ ने किया मतदान

केरल में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे मतदान करके बहुत खुशी हो रही है... मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे आकर मतदान करें। जिन लोगों ने अब तक मतदान नहीं किया उनसे मैं कहना चाहूंगा कि संकोच न करें, आएं और मतदान करें।'
11:44 AM, 26-APR-2024

कर्नाटक सीएम ने डाला वोट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मतदान किया। सीएम ने चामराजनगर के वरुणा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 
11:37 AM, 26-APR-2024

सुबह 11 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

राज्यसुबह 9 बजे तक मतदान
%
सुबह 11 बजे तक मतदान
%
असम9.1527.43
बिहार9.6521.68
छत्तीसगढ़15.4235.47
जम्मू् कश्मीर10.3926.61
कर्नाटक9.2122.34
केरल11.925.61
मध्य प्रदेश13.8228.15
महाराष्ट्र7.4518.83
मणिपुर14.833.22
राजस्थान11.7726.84
त्रिपुरा16.6536.42
यूपी11.6724.31
पश्चिम बंगाल15.6831.25
11:20 AM, 26-APR-2024

एच डी कुमारस्वामी ने किया मतदान

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एच.डी. कुमारस्वामी और उनके परिवार ने मतदान किया। 
 
11:03 AM, 26-APR-2024

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

बंगलूरू से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का विरासत टैक्स को लेकर जो तर्क है ये दो-तीन कारणों से विरोधाभास है... अगर कांग्रेस विरासत के खिलाफ है, तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कांग्रेस की विरासत क्यों मिल रही है? कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर कांग्रेस मंत्रियों के बेटे या बेटियां चुनाव लड़ रहे हैं। आप अपने बच्चों को राजनीतिक विरासत देने के लिए तैयार हैं लेकिन आप देश के गरीब और सामान्य नागरिक द्वारा उनके बच्चों को दी जाने वाली मेहनत की कमाई के बीच में आ रहे हैं।'
 
 
10:42 AM, 26-APR-2024

अमरावती सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा बोलीं- पीएम मोदी जैसे काम कर रहे हैं, उससे सकारात्मक माहौल है

अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, 'आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। वो खुशी, आकर्षण और सकारात्मकता मैंने हमेशा जारी रखी है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह... जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मकता है।'
 
 
 
10:22 AM, 26-APR-2024

दूल्हे ने किया मतदान

महाराष्ट्र के अमरावती में बेलोरा मतदान केंद्र पर एक दूल्हे ने किया मतदान। 
 
10:21 AM, 26-APR-2024

शशि थरूर ने किया मतदान

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदान किया। 
 
09:56 AM, 26-APR-2024

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने किया मतदान

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने किया मतदान। 
 
09:48 AM, 26-APR-2024

असम की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी - फोटो : चुनाव आयोग
असम के पांच लोकसभा में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
--------
नगांव                                             7.19 प्रतिशत
दरंग-उदालगुड़ी                               7.31 प्रतिशत
सिलचर                                          6.25 प्रतिशत
करीमगंज                                       8 प्रतिशत
दिफू                                              6.11 प्रतिशत
----------
कुल मतदाता                                  11,09, 216 
------------
कुल प्रत्याशी                                     61
09:32 AM, 26-APR-2024

सुबह 9 बजे तक किन राज्यों में कितना हुआ मतदान

राज्यसुबह 9 बजे तक मतदान%
असम9.15
बिहार9.65
छत्तीसगढ़15.42
जम्मू् कश्मीर10.39
कर्नाटक9.21
केरल11.9
मध्य प्रदेश13.82
महाराष्ट्र7.45
मणिपुर14.8
राजस्थान11.77
त्रिपुरा16.65
यूपी11.67
पश्चिम बंगाल15.68
 

Post a Comment

Previous Post Next Post