खास बातें
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 at results.amarujala.com: एमपी बोर्ड आज कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी करने वाला है। छात्र रिजल्ट जारी होने पर अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंग। 17 लाख से अधिक विद्यार्थी परिणामों का इंतजार कर रहे थे, जोकि आज समाप्त होने वाला है। बोर्ड शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, इसी दौरान 10वीं और 12वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे
10:45 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024: पिछले साल 12वीं के रिजल्ट में आई थी गिरावट
पिछले साल, एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा में 55.28% छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके साथ ही पिछले साल 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 52 प्रतिशत रहा था, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत गिरकर 58.75 प्रतिशत हो गया। इस साल के आंकड़े आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।
10:01 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024 : पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
इस बार 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी, वहीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्राएं शामिल हुईं। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत और 10वीं कक्षा के परिणाम 63.29% रहे थे।
09:17 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024 : रिजल्ट में होंगे ये विवरण
आज एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं परिणाम की अनंतिम मार्कशीट ऑनलाइन जारी की जाएगी, जिसमें विषय और विषय कोड, सिद्धांत परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंक और कुल अंक शामिल होंगे। मूल मार्कशीट आपके संबंधित स्कूलों द्वारा बाद में जारी की जाएगी
08:54 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024 : प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी ये घोषणा
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा आज शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस दौरान एमपी बोर्ड के अधिकारी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास प्रतिशत, टॉपर्स, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख और अन्य विवरणों की घोषणा भी करेंगे।
08:34 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024 : 17.50 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज होगा समाप्त
10वीं और 12वीं की परीक्षा में 17.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जोकि आज खत्म होने वाला है। शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे।
08:30 AM, 24-APR-2024
MP Board 10th, 12th Result 2024 : मूल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
रिजल्ट जारी होने वाले दिन, यानी आज ऑनलाइन माध्यम से केवल मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड की जा सकती है। मूल मार्कशीट छात्रों को बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद विद्यालय में भेज दी जाती हैं।
07:29 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024 : पास होने के लिए जरूरी हैं इतने अंक
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण (पास) करने के लिए, छात्रों को अपने सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जिसमें सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों शामिल हैं। यह न्यूनतम स्कोर उनके समग्र स्कोर (कुल) और उनके व्यक्तिगत विषय स्कोर दोनों पर लागू होता है।
06:53 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024 : कल इतने बजे जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड की ओर से नोटिस में कहा गया है, "माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम दिनांक 24.04.2024 को अपरान्ह 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा मण्डल मुख्यालय के सभागृह में घोषित किये जा रहे हैं।"12:30 AM, 24-APR-2024
MP Board Result 2024 : आज आएगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में इस लिंक से कर पाएंगे चेक
MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड आज, 24 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम घोषित करने वाला है। दोनों कक्षाओं के छात्र आज शाम 04 बजे से अपने रिजल्ट देख पाएंगे।
Tags
मध्य प्रदेश