https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

UP Lok Sabha Election Voting : 'वोट डालना है तो मोबाइल जमा करो...' नोएडा में पुलिस और मतदाता के बीच झड़प

 खास बातें



UP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
 

लाइव अपडेट

12:50 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : बुजुर्ग ने डाला वोट

72 वर्षीय लाल ठाकुर को उनके बेटे गोदी में लेकर कैलाशपति इंटर कॉलेज बूथ पर वोट दिलवाने पहुंचे। बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने की वजह से यहां कई मतदाताओं को परेशानी हुई है।

12:48 PM, 26-APR-2024

वोट डालने शिकागो से आए दंपती

बुजुर्ग मतदाता सुरेश गुप्ता एवं  सरोज गुप्ता ने देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिकागो से आए हैं। दंपती इग्जीक्यूटिव क्लास की बहुत महंगी फ्लाइइट की टिकट लेकर शिकागो से भारत केवल वोट डालने के लिए आए हैं। सुरेश गुप्ता का कहना है कि वह जब भी विदेश में होते हैं तो उनको भारतीय होने पर बहुत गर्व होता है। भारतीय पासपोर्ट की वैल्यू में इजाफा हुआ है। भारतीय होने की वजह से दुनिया में सभी जगह अतिरिक्त सम्मान मिलता है।
 
12:45 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting : विधायक ने पति के साथ किया मतदान

मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच ने पति डॉ देवेंद्र शिवाच के साथ मतदान किया। मतदाता खुशबू ने पहली बार मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय गांव जलालाबाद में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल धीरज दत्त  पुत्र विनोद दत्त त्यागी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गर्मी के कारण चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गया। धीरज कस्बा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। धीरज को सीएचसी मुरादनगर ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार देकर उन्हें संजयनगर गाजियाबाद रेफर कर दिया है। अब तबीयत में सुधार है।

12:43 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting: गर्मी के साथ बढ़ा मतदाताओं का उत्साह

धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ बढ़ने लगा है। सुबह 7:00 से मतदान सभी बूथों पर शुरू हो गया। पहले 2 घंटे में जहां मतदान का प्रतिशत 10.67 था, वहीं 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच 23. 19 फीसदी पहुंच गया है। करीब 13 फीसदी मतदान 2 घंटे में बढ़ गया है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र मतदान में अभी तक नंबर एक पर चल रहा है। यहां 11:00 तक 27.65 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। दूसरे नंबर पर लोनी विधानसभा क्षेत्र है। यहां 26.87 वोट 11:00 बजे तक पड़ चुके हैं। मुरादनगर में 24.39, गाजियाबाद में 20.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां सुबह नौ बजे तक 8.25 फीसदी मतदान हुआ था। 11 बजे तक 20.85 फीसदी वोट पड़े हैं। वहीं, बागपत लोकसभा क्षेत्र में आने वाली मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 24.45 फीसदी वोट पड़े हैं।
12:40 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : युवाओं ने पहली बार किया मतदान



इन्द्रगढ़ी के बूथ केंद्र अम्बेडकर इन्टर कॉलेज में अपना पहली बार वोट डालने के बाद मतचिन्ह दिखाते कपिल और राहुल

इनके अलावा, खोड़ा के गोपाल सिंह (80) ने भी मतदान किया। अपना वोट डालने के लिए अकेले 400 मीटर की दूरी तय करके मतदान केन्द्र पहुंचे।
करहेड स्थित कंपोजिट विद्यालय में खाली पड़ा बूथ
 
12:36 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : नहीं दिखे मतदाता

लिंक रोड थाना इलाके के कड़कड़ मॉडल गांव में प्रेमवती जूनियर हाई स्कूल स्थित संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सुबह 11:00 बजे तक मतदाता नहीं दिखे। आर के मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल खोड़ा में पांचों बूथ खाली पड़े हैं। मतदान करने के लिए एक दो मतदाता आ रहा है। मोदीनगर के गांव गदाना स्थित मतदान केंद्र पर बूथ खाली पड़े हैं। पसोंडा के कंपोजिट विद्यालय स्थित पांचों बूथ पर कुछ ही लोग मतदान करने आ रहे हैं। लोनी इंटर कॉलेज में लोग धूप में खड़े होकर वोट डालने की लाइन में खड़े दिखाई दिए। मसूरी के जूनियर स्कूल में सुबह 10:30 बजे बूथ संख्या 301 पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दी। इस बूथ पर दो बार मशीन खराब हुई, जिससे कुछ देर मतदान प्रभावित हुआ। अब सब सामान्य चल रहा है। 
12:34 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 11:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत

61- नोएडा -- 21.3%
62- दादरी  -- 24.80%
63- जेवर   -- 25.87%
64- सिकंदराबाद  -- 27.17%
70- खुर्जा -- 26.22%
कुल मतदान प्रतिशत: 24.48%
शहरी क्षेत्र नोएडा में वोटिंग सबसे कम है ग्रामीण सिकंदराबाद सबसे आगे है।
12:22 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : 'वोट डालना तो मोबाइल फोन जमा करो'

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित गोल्फ एवेन्यू में मतदान केंद्र पर फोन ले जाने को लेकर पुलिस और मतदाता के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने मतदाता से कहा कि वोट डालना तो मोबाइल फोन जमा करो। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मुख्य सचिव रहे राजेन्द्र कुमार तिवारी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि वोट डालने का सौभाग्य मिला है। मेरा देश और देशवासी संपन्न और विकसित  हों।

12:17 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : बुजुर्ग ने डाला वोट

नोएडा के सेक्टर 100 नोएडा में 80 वर्षीय महिला उर्मिला ने अपने मत का उपयोग करवाकर अपना फर्ज अदा किया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन वोट डालने के बाद उत्साहित दिखाई दिए।

12:06 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : आवाज तो आई लेकिन वोट नहीं पड़ा

चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वोटर का कहना है कि आवाज तो आई लेकिन मेरा वोट नहीं पड़ा। हालांकि अधिकारियों ने माहौल को संभाला।
12:06 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting : आवाज तो आई लेकिन वोट नहीं पड़ा

चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वोटर का कहना है कि आवाज तो आई लेकिन मेरा वोट नहीं पड़ा। हालांकि अधिकारियों ने माहौल को संभाला।
12:05 PM, 26-APR-2024

मतदान का बहिष्कार, बूथ के बाहर एकत्र ग्रामीण

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के इरौली जुन्नारदार गांव में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां 11.30 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया। इरौली जुन्नारदार में बूथ संख्या 254 और 255 दो बूथ हैं। इसमें करीब 1400 से अधिक मतदाता हैं। मतदान का बहिष्कार करने की सूचना पर मतदान केंद्र पहुंचे सैक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानें। कहा कि हमारे गांव में नाले की खुदाई आज तक नहीं कराई गई।

12:02 PM, 26-APR-2024

अमरोहा: ग्रामीण इलाकों में ज्यादा वोटिंग

अमरोहा सीट पर 11 बजे तक 28.88 प्रतिशत मतदान हुआ। तेज धूप होने के कारण कई केंद्रों में लाइन लगी हुई है। वोटर धूप से बचने के लिए कई प्रकार के जतन कर रहे हैं। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा वोटिंग हो रही है।

12:01 PM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting: बसपा प्रत्याशी ने पत्नी और बेटे के साथ डाला वोट

सौंख क्षेत्र के नगला अक्खा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह ने पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया।

11:56 AM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting  : दुल्हन ने डाला वोट

अलीगढ़ के जवां में शादी के जोड़े में दुल्हन वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंची और अपना वोट डाला। उधर, बागपत के गांवड़ी गांव में चुनाव के बहिष्कार के बाद बिनौली ब्लाक खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला ग्रामीणों को समझाने पहुंची हैं। 


11:36 AM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting :यूपी में सुबह नौ बजे तक 24.31 फीसदी मतदान

अलीगढ़ में 11 बजे तक 24.42 प्रतिशत वोटिंग
अमरोहा में 11 बजे तक 28.45 प्रतिशत मतदान
बागपत में 11 बजे तक 22.74 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर में 11 बजे तक 23.43 फीसदी वोटिंग
गौतमबुद्धनगर में 11 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद में 11 बजे तक 23.19 फीसदी मतदान
मथुरा में 11 बजे तक 23.07 फीसदी मतदान
मेरठ में 11 बजे तक 25.67 फीसदी मतदान 
हापुड़ का 11 बजे तक 27.19 प्रतिशत मतदान
11:32 AM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting :सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने परिवार के साथ डाला वोट

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आज बूथ संख्या-350 मास्टर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, शास्त्री नगर, मेरठ में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव-2024 के लिए परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। खरखौदा क्षेत्र का 11:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत 31% रहा है।

11:29 AM, 26-APR-2024

मेरठ के खरखौदा में अधिकतर बूथ खाली, मतदाताओं का दिखा ऐसा रुझान

लोकसभा चुनाव में इस बार के मतदान में मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में अधिकतर बूथ खाली पड़े हैं। जिस बूथ पर करीब 1500 से अधिक का पोलिग है वहां 11:00 बजे से पहले ही बूथ खाली पड़े हैं। लोग इस मतदान में कम ही रुचि लेते दिखाई दे रहे हैं। मतदान में जहां त्यागी समाज, दलित, गुर्जर  व अन्य सभी बिरादरियों में बिखराव नजर आ रहा है। 

खरखौदा क्षेत्र के दलित समाज का बोट बसपा के साथ है वहीं इसी समाज का युवा वोटर अपने समाज के प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पक्ष में वोट करता नजर आ रहा है। उधर त्यागी समाज के वोटर का बड़ा हिस्सा भाजपा पार्टी से जुड़ा है और प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में मतदान कर रहा है। 

वहीं त्यागी समाज के कुछ लोगों का कहना है कि सामाजिक पार्टी हित से पहले देश हित है। उधर गुर्जर समाज के वोटर का कहना है कि यदि सपा पार्टी से अतुल प्रधान को टिकट होता तो समाज का काफी बड़ा हिस्सा उसके साथ होता लेकिन अब गुर्जर समाज का काफी बड़ा हिस्सा बीजेपी के समर्थन में मतदान कर रहा है।
11:28 AM, 26-APR-2024

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting : ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

अलीगढ़ में जवां के ग्राम सीयेपुर और सूरजपुर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह 9:45 तक ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। थाना खैर अंतर्गत गांव गढ़ी मथना से चुनाव बहिष्कार की खबर आई है। पिछले दो साल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत होने के बाद भी उस लाइन को न हटाए जाने से लोग नाराज हैं। ग्रामीणों को मनाने में अधिकारी जुटे हैं। एसडीएम और एसडीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद पहला वोट 10:05 पर डाला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post