सार
आखिरकार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं के नतीजे भी जल्द घोषित किए जाएंगे।
विस्तार
CBSE 12th Results 2024 DECLARED: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं
लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा।
दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है
दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है
Tags
देश