खास बातें
Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
09:48 AM, 13-MAY-2024
फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने मतदान किया। उन्होने कहा, "देश को दिखाओ कि आप जिम्मेदार हैं और हमें परवाह है। कृपया बाहर आएं और वोट करें।"
09:37 AM, 13-MAY-2024
सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 |
| बिहार | 10.18 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 |
| झारखंड | 11.78 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 |
| महाराष्ट्र | 6.45 |
| ओडिशा | 9.23 |
| तेलंगाना | 9.51 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 |
09:35 AM, 13-MAY-2024
नबरंगपुर BJD सांसद रमेश चंद्र माझी और झरिगाम विधायक प्रकाश चंद्र माझी ने मतदान किया।
09:34 AM, 13-MAY-2024
भाजपा OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि बाहर आकर मतदान करें और देश को मजबूत करें। प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए अपने वोट के हक का इस्तेमाल जरूर करें।'
09:21 AM, 13-MAY-2024
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने मतदान किया।
09:20 AM, 13-MAY-2024
जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मतदान करने के बाद कहा, "हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इन्होंने बंद कर रखा है। मैं गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को क्यों बंद कर रखा है? क्या उनको डर है कि वे हार जाएंगे? वे जरूर हारेंगे।"
09:20 AM, 13-MAY-2024
भाजपा OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने मतदान बूथ संख्या 9 पर मतदान किया।09:20 AM, 13-MAY-2024
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा,'लोगों (मतदाताओं) की बॉडी लैंग्वेज ये दिखा रही है कि लोगों में फिर से पीएम मोदी को मतदान करने की होड़ लगी है।'
09:20 AM, 13-MAY-2024
जन सेना पार्टी(जेएसपी) के प्रमुख और पिठापुरम लोकसभा सीट से उम्मीदवार पवन कल्याण ने मतदान किया।09:19 AM, 13-MAY-2024
करीमनगर से भाजपा के मौजूदा सांसद व उम्मीदवार बंदी संजय ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।
08:55 AM, 13-MAY-2024
मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने मतदान किया।
08:42 AM, 13-MAY-2024
माधवी लता ने आगे कहा, 'मुझे सभी मतदाताओं से सिर्फ इतना कहना है कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वो मतदान के लिए बाहर निकले क्योंकि इस वोट से दो बदलाव आते हैं। पहला यह कि एक नया बदलाव और खुद के प्रति, अपने परिवार के लिए और दूसरा दलितों, गरीबों, बुजुर्गों की जिंदगी में बदलाव लाने का मौका देता है। मैं कहूंगी कि आपके पास पैसा नहीं हो सकता है, लेकिन आपके पास वोट है, फिर आपने देश को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने में योगदान दिया है और सबसे अच्छी बात जो आप सभी को समझनी होगी वह है 'सबका साथ में ही सबका विकास है, अलग-अलग जीने में विकास नहीं है।'
08:42 AM, 13-MAY-2024
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, 'मैं यही कहना चाहूंगी कि आपका एक कदम सिर्फ हैदराबाद और तेलंगाना को नहीं बल्कि देश को आगे लेकर जाएगा। इससे तेलंगाना का विकास तो होगा ही, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को 5वीं से पहले नंबर पर ले जाएगा।'
08:38 AM, 13-MAY-2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मतदान केंद्र नरुमल गगनदास जेठवानी सिंधी धर्मशाला, फ्री गंज, बूथ नंबर 60 पर मतदान किया।
08:37 AM, 13-MAY-2024
बरहामपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'हम जीतेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं बेहद आश्वस्त हूं। लगभग 4-5 स्थानों पर कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं... मैं शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं...मेरी प्रतिस्पर्धा भाजपा और टीएमसी से है, किसी व्यक्ति से नहीं। टीएमसी को यहां से यूसुफ पठान को उम्मीदवार नहीं बनाना चाहिए था।'
08:35 AM, 13-MAY-2024
AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने वोट डालने के बाद कहा, 'मैं भारतीय राष्ट्रवाद का चेहरा हूं......मोदी सरकार ने आर्मी में अग्निवीर को योजना लागू की है। अगर मोदी सरकार में फिर से वापस आया तो BSF, CRPF, SSB, RPF में भी ऐसी ही योजना लागू करेंगे...400 पार का नारा मोदी ने दिया, भारत के दलित और संविधान को प्यार करने वाले समझ गए कि 400 पार का मतलब है संविधान चला जाएगा।'
08:35 AM, 13-MAY-2024
उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने मतदान किया। उन्होंने कहा, 'आपने पूरे पांच साल देखा होगा कि कांग्रेस कभी बहस के लिए तैयार नहीं थी। कांग्रेस ने सदन तक नहीं चलने दिया। जब भी मुद्दे की बात होती थी तो वे संसद छोड़कर चले जाते थे। इनमें हिम्मत नहीं है कि ये हमारे शेर (पीएम मोदी) से आकर बहस करें। जब ये सांसद ही नहीं बनेंगे, लोकसभा का मुंह ही नहीं देखेंगे तो इनकी बहस का क्या?'
08:34 AM, 13-MAY-2024
केंद्रीय मंत्री व सिकंदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जी किशन रेड्डी ने कहा, 'आज मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मैं सभी लोगों से ये ही अनुरोध करता हूं कि आज मतदान का दिन है। कुछ लोग मतदान के दिन को सिर्फ छुट्टी का दिन मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वोट डालना हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करता हूं जिस दिन भी आपके क्षेत्र में मतदान होगा, मतदान करें।'
07:54 AM, 13-MAY-2024
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी उषा नायडू ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
07:53 AM, 13-MAY-2024
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "मैं यही कहना चाहूंगी कि आपका एक कदम सिर्फ हैदराबाद और तेलंगाना को नहीं बल्कि देश को आगे लेकर जाएगा। इससे तेलंगाना का विकास तो होगा ही, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को 5वीं से पहले नंबर पर ले जाएगा...
Tags
चुनाव