https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, बताई चुनावी रण में उतरने की वजह

 सार

मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने की वजह भी बताई है




विस्तार

मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एलान किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कॉमेडियन श्याम रंगीला ने पीएम मोदी की "हर किसी को अपनी भाषा में जवाब मिलना चाहिए" वाली टिप्पणी की नकल की। उन्होंने कहा कि वह पीएम को "उनकी ही भाषा में जवाब" देने के लिए वाराणसी आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में श्याम रंगीला ने लिखा,"किसी को अपनी भाषा में प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए”. उन्होंने कहा कि वह पीएम को "उनकी भाषा में जवाब" देने के लिए वाराणसी आ रहे हैं

वीडियो में कहा, "मैं, कॉमेडियन श्याम रंगीला, आपसे 'मन की बात' करने आया हूं। आप सभी के मन में एक सवाल है, क्या आप जो समाचारों में सुन रहे हैं कि श्याम रंगीला वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं, वह सच है? क्या यह मज़ाक है? दोस्तों मैं आपको बता दूं, यह मजाक नहीं है... मैं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। 

वीडियो में श्याम रंगीला ने क्या कहा?

राजस्थान के 29 वर्षीय कॉमेडियन ने वीडियो में आगे कहा कि दोस्तों, आप सोच रहे होंगे कि इसकी क्या जरूरत पड़ी, श्याम रंगीला वहां क्यों चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है। मैं जो चुनाव लड़ रहा हूं, उसका भी एक कारण है। 

 

इसका कारण ये है कि हमने पिछले दिनों देखा, सूरत में जो हुआ, चंडीगढ़ में जो हुआ, इंदौर में जो हो रहा है। मुझे लग रहा है कि वहां भी ऐसा न हो जाए। इसलिए ऐसा ना हो कि वहां वोट देने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार ही न हो।

श्याम रंगीला को है इस बात का डर

श्याम रंगीला ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी उम्मीदवार के खिलाफ वोट करना भी चाहता है, तो उसे यह अधिकार है। किसी का नाम ईवीएम पर होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात का डर है कि उन लोगों के पास वाराणसी से वोट करने के लिए केवल एक ही उम्मीदवार होगा। इसलिए मैंने वहां से चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।
 

श्याम रंगीला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी आवाज वहां तक पहुंचेगी। वाराणसी के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही वाराणसी आ रहा हूं। मैं पीएम मोदी को उनकी ही भाषा में जवाब देने आ रहा हूं।

चुनावी बॉन्ड को लेकर किया हमला

चुनावी बॉन्ड को लेकर मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए श्याम रंगीला ने कहा कि मैं चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित हूं, लेकिन यह मेरा पहला मौका है। इसलिए, मुझे आपके समर्थन की जरूरत होगी। मेरे पास चुनावी बॉन्ड नहीं है और मैंने किसी से लिया भी नहीं है। इसलिए, मुझे कुछ धन की भी जरुरत होगी। श्याम रंगीला ने लोगों से उनका समर्थन करने और उन्हें वोट देने का भी अपील की है।

आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने आम आदमी पार्टी (आप) में भी शामिल हुए थे, कुछ ही समय बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करने का निर्णय लिया। वाराणसी में सातवें चरण एक जून को मतदान होगा। 4 जून को नतीजे  घोषित किए जाएंगे।

सुनिए श्याम रंगीला ने क्या कहा

वाराणसी मैं आ रहा हूँ…#ShyamRangeelaForVaranasi pic.twitter.com/8BOFx4nnjn

— Shyam Rangeela (@ShyamRangeela) May 1, 2024

Shyam Rangeela: कौन हैं श्याम रंगीला, जिन्होंने वाराणसी से पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने का किया है एलान

श्याम रंगीला स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही कॉमडी किया करते थे और लोगों की मिमिक्री करने में उन्हें महारत हासिल है। इसी काबिलियत की वजह से श्याम रंगीला द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज टीवी शो तक पहुंचे और इसी शो से वह देश के घर-घर में पहचाने गए। 


कॉमेडियन श्याम रंगीला ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस एलान के साथ ही श्याम रंगीला चर्चा में आ गए हैं। श्याम रंगीला पीएम मोदी जैसी आवाज में बात करने के चलते काफी मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि कम ही लोग श्याम रंगीला की असल जिंदगी के बारे में जानते होंगे, तो आइए जानते हैं कि कौन हैं श्याम रंगीला और आखिर उन्होंने राजनीति के पिच पर उतरने के लिए वाराणसी लोकसभा सीट का ही चुनाव क्यों किया है

राजस्थान के निवासी हैं श्याम रंगीला
श्याम रंगीला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा तहसील के मानकथेरी गांव के रहने वाले हैं। श्याम रंगीला का असली नाम श्याम सुंदर है और उनका जन्म 25 अगस्त 1994 को हुआ था। श्याम रंगीला स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही कॉमडी किया करते थे और लोगों की मिमिक्री करने में उन्हें महारत हासिल है। इसी काबिलियत की वजह से श्याम रंगीला द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज टीवी शो तक पहुंचे और इसी शो से वह देश के घर-घर में पहचाने गए। टीवी के बाद श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया के जरिए कॉमेडी और मिमिक्री जारी रखी। खासकर पीएम मोदी की मिमिक्री करने के चलते श्याम रंगीला खूब मशहूर हुए। श्याम रंगीला साल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही श्याम रंगीला ने स्वतंत्र रूप से काम करने की बात कहकर पार्टी से किनारा कर लिया।


कई बार विवादों में फंस चुके हैं श्याम रंगीला
पीएम मोदी की मिमिक्री करने के चलते श्याम रंगीला कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं। साल 2021 में श्याम रंगीला ने एक पेट्रोल पंप पर पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में श्याम रंगीला ने देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों पर तंज कसा था। इस वीडियो पर खूब विवाद हुआ था।

बीते साल पीएम मोदी जंगल सफारी पर गए थे। इसके बाद श्याम रंगीला ने भी जयपुर के झालाना के जंगल में पीएम मोदी की नकल करते हुए वीडियो बनाया था। इस वीडियो में श्याम रंगीला ने पीएम मोदी की नकल करते हुए एक नीलगाय को चारा खिलाया, जो कि रिजर्व के नियमों के खिलाफ था। इस मामले पर खूब विवाद हुआ और आखिरकार श्याम रंगीला को माफी मांगनी पड़ी थी।

वाराणसी से ही चुनाव क्यों लड़ रहे श्याम रंगीला?
श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस वीडियो में श्याम रंगीला ने बताया कि जैसा सूरत में हुआ, इंदौर में हुआ, वैसा वाराणसी में न हो, इसलिए मैंने वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस समेत कई अन्य उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया। वहीं इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार के जीतने की राह साफ हो गई है। श्याम रंगीला का कहना है कि ऐसा वाराणसी में न हो, इसी लिए उन्होंने वाराणसी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post