https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Swati Maliwal: सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी? दिल्ली पुलिस को आया कॉल; जांच जारी

 सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें कॉलर ने खुद को स्वाति मालीवाल बताते हुए सीएम हाउस में बदसलूकी का आरोप लगाया है।




विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।


अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने कहा, दो कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री आवास या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के घर में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा मांग करता है कि अगर ये अपराध हुआ है तो इस अपराध के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम सब बहनें स्वाति मालीवाल के साथ हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post