सार
Kannauj News: जिले में गठबंधन की रैली को संबोधित करने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी-अंबानी पर घेरा तो अब मोदी जी का मुंह खुल गया है। अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं।
विस्तार
कन्नौज जिले में इंडिया गठबंधन की साझा चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह शामिल होने पहुंचे हैं। सबसे पहले अखिलेश यादव ने इत्र देकर राहुल गांधी का स्वागत किया है। बता दें कि कन्नौज से अखिलेश खुद प्रत्याशी हैं और वहां पर 13 मई को मतदान होना है। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी-अंबानी पर घेरा, तो अब मोदी जी का मुंह खुल गया
यह लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली, सड़क नहीं बना सकते हैं। मोदी जी कहते थे गांव में कब्रिस्तान है, श्मशान भी होना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल में गांव-गांव को श्मशान बना दिया। आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, सतेंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाले नहीं हैं।