सार
Modi Cabinet: 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके साथ कुल 45 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। 30 मई 2019 को मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। नरेंद्र मोदी समेत कुल 58 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। नरेंद्र मोदी के साथ कुल 71 अन्य मंत्रियों ने भी इस दिन शपथ ली।
विस्तार
रविवार (9 जून) को देश में नई सरकार का गठन हो गया। वाराणसी से सांसद चुने गए नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 11 नेताओं को मंत्री बनाया गया है।
आइये जानते हैं कि मोदी की तीसरी कैबिनेट कैसी है?सबसे युवा, सबसे उम्रदराज, सबसे पढ़े-लिखे, सबसे कम पढ़े-लिखे मंत्री कौन हैं? 2014 और 2019 के मुकाबले कितनी अलग है 2024 की मोदी कैबिनेट? औसत उम्र कितनी बढ़ी या घटी, पढ़े-लिखे कितने बढ़े या घटे, करोड़पति कितने बढ़े या घटे?
Tags
राजनीति