https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Paris Olympics Day 13 आज खेल पंंचाट सुनाएगा विनेश की अपील पर फैसला, अदिति और दीक्षा का मुकाबला जारी

 खास बातें



India at Paris 2024 Olympics Games Day 13 Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन है। भारत को पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी कांस्य पदक के साथ अपने अभियान को समाप्त करना चाहेगी। 

12:58 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : कांग्रेस नेताओं से मिलीं मनु भाकर

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की।
12:53 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलीं मनु भाकर

ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसकी जानकारी मनु ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुझे भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मिलने का अवसर पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं आभारी हूं कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर मुझे अपना समर्थन दिया और अपने प्रेरणादायक शब्दों से मुझे प्रेरित किया।"
12:45 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : कब शुरू होगी सुनवाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश फोगाट पर सुनवाई स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे, यानी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगी।
12:36 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : अदिति और दीक्षा का मुकाबला शुरू

गोल्फ में महिला व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले स्पर्धा के साथ भारत का 13वें दिन का अभियान शुरू हो गया। राउंड 2 में अदिति अशोक और दीक्षा डागर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
12:34 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : तीन वकील करेंगे विनेश का प्रतिनिधित्व

जोएल मोनलुइस, एस्टेले इवानोवा, हैबिन एस्टेले किम और चार्ल्स एमसन CAS सुनवाई में विनेश की तरफ से केस लड़ेंगे।
12:10 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : विनेश फोगाट ने खेल पंचाट से रजत पदक देने की अपील की

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। दरअसल, उन्होंने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। खेल पंचाट खेल के लिए मध्यस्थता न्यायालय भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब विनेश ने इस जगह अपील कर खुद को कम से कम रजत देने के लिए कहा है। फाइनल में हारने पर विनेश रजत जीततीं, लेकिन फैंस उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे थे। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, विनेश ने स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 51 मिनट पर खेल पंचाट के सामने अपील दायर की। उन्होंने संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की है। विनेश ने स्वर्ण पदक का मैच खेलने देने की मांग भी की थी। हालांकि, खेल पंचाट ने इस मैच को खारिज कर दिया। खेल पंचाट ने कहा- हम फाइनल मैच को नहीं रोक सकते। खेल पंचाट गुरुवार को फैसला सुनाएगा।
12:09 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : कुछ देर में शुरू होगा अदिति और दीक्षा का मुकाबला

भारत की अदिति अशोक और दीक्षा डागर दोपहर 12:30 बजे से गोल्फ में महिला व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले में एक्शन में होंगी। राउंड 1 के बाद डागर T7 पर थीं, जबकि अशोक T13 पर थीं।
12:01 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

गोल्फ
- महिला व्यक्तिगत राउंड-2: अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12.30 बजे से) 

एथलेटिक्स
- महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड: ज्योति याराजी (दोपहर 2.05 बजे से) 
- पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा (देर रात 11.55 बजे से) 

कुश्ती
- पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल: अमन सहरावत (दोपहर 2.30 बजे)
- महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल: अंशु मलिक (दोपहर 2.30 बजे से) 

हॉकी 
- पुरुष कांस्य पदक मैच: भारत बनाम स्पेन (शाम 5.30 बजे से)
12:01 PM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : सेमीफाइनल की हार से उबरकर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

जर्मनी के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार का गम भुलाकर भारतीय हॉकी टीम एक आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में उतरेगी तो लक्ष्य पीआर श्रीजेश और देश के लिए कांसे के तमगे के साथ लौटने का होगा। पूरे टूर्नामेंट में एक चैंपियन की तरह खेलने वाली भारतीय टीम का 44 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना एक रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को जर्मनी से 2-3 से मिली हार के साथ टूट गया। इसके डेढ़ दिन बाद ही अब हरमनप्रीत सिंह की टीम को स्पेन से कांस्य पदक का प्लेऑफ खेलना है और कोशिश यही रहेगी कि टोक्यो में जीते कांस्य पदक को बरकरार रखा जाए।
11:59 AM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : क्वालिफिकेशन की लय को बरकरार रखना चाहेंगे नीरज

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा गुरुवार की रात ओलंपिक में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। नीरज ने क्वालिफिकेशन में दमदार प्रदर्शन किया था और पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। नीरज फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। अगर नीरज कोई भी पदक अपने नाम करते हैं तो भी वह स्वतंत्रता के बाद दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे। स्वतंत्रता के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (एक रजत और एक कांस्य), पहलवान सुशील कुमार (एक रजत और एक कांस्य) और निशानेबाज मनु भाकर (दो कांस्य) ही भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीत पाए हैं।
11:54 AM, 08-Aug-2024

Paris Olympics Day 13 : आज खेल पंंचाट सुनाएगा विनेश की अपील पर फैसला, अदिति और दीक्षा का मुकाबला जारी

India at Paris 2024 Olympics Games Day 13  Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन है। भारत को पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post