सार
28 जुलाई 2021 को दच्छन में होंजड़ और चिशोती गांव में बादल फटा था। भोट नाले में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। होंजड़ गांव में 45 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, कुछ ही लोगों के शव बरामद हुए थे।
विस्तार
किश्तवाड़ में एक बार फिर से बादल फटने से भारी तबाही हुई। इससे पहले 28 जुलाई 2021 को दच्छन में होंजड़ और चिशोती गांव में बादल फटा था। इससे हॉजड़ गांव पूरा और पाडर के चिशोती गांव सहित कुंडेल मस्सू, लियोंडी आदि में दर्जनों पुल बह गए थे।
भोट नाले में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। होंजड़ गांव में 45 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, कुछ ही लोगों के शव बरामद हुए थे। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए थे। पूरा गांव बह गया था। पूरे जिले में मातम छा गया था।
Tags
जम्मू कश्मीर