सार
कांवड़ियों ने एटा-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक मोटर साइकिल में भी आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। किसी तरह मामले को शांत कराया गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया। बताया गया है कि कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया पर रविवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवारों ने कांवड़ियों की कांवड़ को खंड़ित कर दिया। इसका कांवड़ियों ने विरोध जताया, तो उनकी मारपीट भी की गई। इससे कांवडियों में रोष पनप गया और जाम लगाकर विरोध जताया गया। इस बीच एक बाइक को भी जला दिया गया। हंगामा और बवाल की सूचना पर डीएम व एसएसपी पहुंचे तब कांविड़ियों को शांत कर करीब दो घंटा बाद जाम खुलवाया गया।

