सार
कमांड हॉस्पिटल से सुबह कर्नल का पार्थिव शरीर मुल्लांपुर के पास पड़ते भड़ौजियां ले जाया जाएगा। इस दौरान 2 सिख लाइट इन्फेंट्री के अलावा 207 एफडी रेजिमेंट के जवान पार्थिव शरीर को एस्कॉर्ट करेंगे। वहीं, सेना के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे
विस्तार
अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव भड़ौजियां में किया जाएगा। कर्नल के भाई संदीप सिंह ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे तक आएगा और दोपहर दो से ढाई बजे के बीच उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इससे पहले पार्थिव शरीर देर रात करीब 11 बजे चंडीमंदिर आर्मी कैंट लाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को ससम्मान कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर के शवगृह में रखवा दिया गया। कमांड हॉस्पिटल से सुबह कर्नल का पार्थिव शरीर मुल्लांपुर के पास पड़ते भड़ौजियां ले जाया जाएगा। इस दौरान 2 सिख लाइट इन्फेंट्री के अलावा 207 एफडी रेजिमेंट के जवान पार्थिव शरीर को एस्कॉर्ट करेंगे। वहीं, सेना के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
Tags
देश
