https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Parliament : लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, स्पीकर ने कही यह बात; राज्यसभा में स्वास्थ्य और शिक्षा सवाल

 खास बातें



Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi:: संसद के शीत सत्र के आठवें दिन आज पीएम नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह ही संसद भवन पहुंच गए। यहां उन्होंने संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस दौरान पीए ममोदी ने संसद भवन पर हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

लाइव अपडेट

02:05 PM, 13-DEC-2023

हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, स्पीकर ओम बिरला ने दिया आश्वासन

लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो लोगों के कूदने के बाद मची अफरा-तफरी और सदन में हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को सुरक्षा के प्रति गंभीर होने का आश्वासन दिया और कहा कि सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस गहन पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है, लेकिन फिलहाल सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, हम सब की चिंता थी कि वह धुआं क्या था, प्राथमिक जांच में वह साधारण धुआं है। उसकी चिंता की जरूरत नहीं, उसकी प्रारंभिक जांच की गई है। फिलहाल, इस घटना के लिए कोई किसी को दोषी नहीं ठहरा रहा।

जांच में सामने आएंगे तथ्य
उन्होंने कहा कि सांसदों के सुझावों पर अमल भी किया जाएगा। स्पीकर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सांसदों के अनुमोदन पर दर्शकदीर्घा के लिए पास बनाने के नियम और शर्तों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसे सबके साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए अचानक कूदने वाले दोनों शख्स हिरासत में ले लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है, सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती रहेगी।

सांसदों ने जताई चिंता
स्पीकर की अनुमति पर सांसदों ने सदन के भीतर सुरक्षा को लेकर चिंता का इजहार किया। लोक सभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की और कहा कि सांसद निहत्थे थे। दो लोग अचानक कूद पड़े ऐसे में सांसदों की चिंता पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। कुछ और सांसदों ने अपनी चिंता प्रकट की जिस पर स्पीकर ने कहा कि वे सभी की बातों को सुनने के लिए तैयार हैं।
01:13 PM, 13-DEC-2023

लोकसभा में दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, सुरक्षा में बड़ी चूक

लोकसभा की सुरक्षा में चूक, सदन में कूदे दो शख्स (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक; दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित। मीडिया में आई खबरों के अनुसार दो शख्स जब गैलरी से कूदे को सदन में धुआं भी उठा। अफरा-तफरी मची और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
12:53 PM, 13-DEC-2023

लोकसभा की कार्यवाही में पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

संसद में शीतकालीन सत्र के 10वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। राहुल पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना संसद भवन परिसर में प्रवेश कर गए।
 
11:38 AM, 13-DEC-2023

जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य क्यों नहीं; संसद जाने से पहले फारूक अब्दुल्ला के तीखे सवाल

संसद परिसर में लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने से पहले जम्मू-कश्मीर से निर्वाचित वयोवृद्ध सांसद फारूक अब्दुल्ला ने संविधान के अनुच्छेद 370 से जुड़े एक सवाल पर कहा, भारत के 75 साल के इतिहास में किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों (UT) को राज्य का दर्जा देने की घटनाएं कई बार हुई हैं, लेकिन जम्मू कश्मीर बीते चार साल से अधिक समय से केंद्र शासित प्रदेश क्यों है? पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल क्यों नहीं किया जा रहा है? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला केंद्र सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी का इजहार कर चुके हैं।
 
11:12 AM, 13-DEC-2023

केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- हिम्मत है तो नीतीश वाराणसी से चुनाव लड़ें

बिहार से निर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, नीतीश का अंत उसी दिन हो गया जब उन्होंने विधानसभा और विधान परिषद में व्याख्यान के दौरान महिलाओं का अपमान किया। गिरिराज ने कहा, सीएम नीतीश 'कामसूत्र' के नए लेखक बन गए। विधानसभा में बयान वाले दिन उन्होंने अपनी बची-खुची प्रतिष्ठा भी खो दी। रैली और जनसभा की अनुमति न देने को लेकर एक सवाल पर गिरिराज ने कहा, किसी को भी रैली निकालने से नहीं रोका जाता, नीतीश रैलियां कर सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आकर चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। गिरिराज ने कहा, '...अगर नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वे वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करें।'
 
10:28 AM, 13-DEC-2023

कतर में पूर्व भारतीय नौसैनिकों की स्थिति पर चर्चा की मांग

संसद के शीतकालीन सत्र में दूसरे देश में भारतीयों पर कार्रवाई के मुद्दे की गूंज भी सुनाई दी। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कतर में पूर्व नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाए जाने के मामले पर चर्चा की मांग की। लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा पूर्व नौसैनिकों की वर्तमान स्थिति और उन्हें भारत वापस लाने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की मांग की।

Image

बता दें कि कतर में जिन पूर्व नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाई गई है उनमें चार कमांडर अमित नागपाल, पूर्णेन्दु तिवारी, सुग्नाकर पकाला और संजीव गुप्ता, सेलर रागेश, तीन कैप्टन- बीरेंद्र कुमार वर्मा, नवतेज सिंह गिल और सौरभ वशिष्ठ शामिल हैं।
 
10:16 AM, 13-DEC-2023

कांग्रेस का आरोप- जनगणना में जानबूझकर देरी कर रही सरकार; लोकसभा में चर्चा की मांग

एक अन्य कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी लोकसभा महासचिव के पास कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने जनगणना शुरू करने में केंद्र सरकार की तरफ से असामान्य और जानबूझकर देरी किए जाने का आरोप लगाया। मणिकम टैगोर ने जनगणना के मुद्दे पर चर्चा के बाद सरकार को तत्काल जनगणना प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने की मांग भी की।

10:09 AM, 13-DEC-2023

कांग्रेस सांसद ने दिया स्थगन प्रस्ताव, अदाणी मुद्दे पर जांच की मांग

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी के औद्योगिक घराने से जुड़े घोटाले के आरोपों की जांच की मांग की है। गौरव गोगोई ने लोकसभा स्पीकर से कहा कि सदन की कार्यवाही में शामिल अन्य सभी गतिविधियों को रोक कर अदाणी समूह पर लगे आरोपों पर चर्चा की जाए।
Image
09:29 AM, 13-DEC-2023
पीएम मोदी और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन पर हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान एक मौके पर पीएम मोदी बच्चों के साथ घुलतेृ-मिलते भी दिखाई दिए।
09:25 AM, 13-DEC-2023
09:09 AM, 13-DEC-2023

Parliament Live: लोकसभा में कोयला, IT और रेल मंत्री के जवाब; राज्यसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा और राजभाषा पर सवाल

Parliament LIVE news and updates: संसद के शीत सत्र के आठवें दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह ही संसद भवन पहुंच गए। यहां उन्होंने संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद भवन पर हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post