https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

G20 Summit 2023 : नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, पीएम मोदी ने किया मंजूरी मिलने का एलान

 खास बातें



What is G-20 Summit 2023 in Delhi India Live: जी20 सम्मेलन की बैठक भारत मंडपम में चल रही है। पीएम मोदी ने समिट का उद्घाटन करते हुए वैश्विक मुद्दों पर बात की। इस दौरान भारत की अध्यक्षता में ही जी20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने का एलान किया गया। इसके बाद बंद दरवाजे के पीछे जी20 की बैठक हुई। 

लाइव अपडेट

04:08 PM, 09-SEP-2023
बाइडन ने ली सेल्फी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर एक सेल्फी ली। इस दौरान सभी खुशमिजाज अंदाज में दिखे।

Image
04:04 PM, 09-SEP-2023
भारत मंडपम में एक साथ कई दिग्गज
दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने हाथ मिलाया।
03:57 PM, 09-SEP-2023
जी20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। मेरा प्रस्ताव है कि लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं।
03:40 PM, 09-SEP-2023
नई दिल्ली जी20 साझा घोषणापत्र को अपनाने की घोषणा
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली जी20 साझा घोषणापत्र को अपनाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक अच्छी खबर है, सभी के सहयोग से नई दिल्ली जी20 नेतृत्व घोषणापत्र पर सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त घोषणा को संभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए जी20 शेरपाओं, मंत्रियों और सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। पढ़ें पूरी खबर
03:40 PM, 09-SEP-2023
पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक ले जाने का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में कहा कि हम वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन बना रहे हैं और भारत आप सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। भारत ने ‘पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी20 उपग्रह मिशन’ शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। मेरा प्रस्ताव है कि जी20 देश ‘ग्रीन क्रेडिट पहल’ पर काम करना शुरू करें। समावेशी ऊर्जा पारगमन के लिए खरबों डॉलर की आवश्यकता है। विकसित देश इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए वैश्विक स्तर पर पहल का प्रस्ताव दिया है।
03:33 PM, 09-SEP-2023
शिखर सम्मेलन में ग्लोबल साउथ पर ध्यान केंद्रित
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या ने कहा कि हम PM मोदी और भारत सरकार द्वारा जी-20 की अध्यक्षता के दौरान दिखाए गए नेतृत्व से काफी खुश हैं। PM मोदी ने इस शिखर सम्मेलन में ग्लोबल साउथ पर ध्यान केंद्रित किया और यह सुनिश्चित किया कि कई छोटे विकासशील देश जिन्हें अक्सर इन मंचों से बाहर रखा गया था, उन्हें शामिल किया जाए और उन्हें सुना जाए।
03:12 PM, 09-SEP-2023

पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक

जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने अलग-अलग देश के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें जारी रखी हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बाद पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। 
03:05 PM, 09-SEP-2023

जी-20 में खरगे को न बुलाए जाने पर राजनीति तेज

जी-20 के रात्रिभोज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न बुलाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "इंदिरा गांधी ने 40 साल पहले 100 राष्ट्राध्यक्ष आए थे और यहां 20 में भी कुछ लोग नहीं आए हैं। विपक्षी नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जिसमें (मल्लिकार्जुन) खरगे शामिल हैं... हमें बैठक का अभी तक कोई नतीजा नहीं दिख रहा है। आने वाले समय में क्या नतीजा रहता है वह हम देखेंगे।"
02:45 PM, 09-SEP-2023

भारत मंडपम में वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष के साथ दिखे ये नेता

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने हाथ मिलाया।
02:44 PM, 09-SEP-2023

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ पीएम मोदी की बैठक

भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई है। दोनों ही देश बैठक में मुक्त व्यापार समझौते समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
02:36 PM, 09-SEP-2023
भारत में जी 20 शिखर सम्मेलनम में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने आयोजन स्थल में अकेले ही एंट्री ली।
02:16 PM, 09-SEP-2023

भारत ने नटराज की प्रतिमा-कोणार्क चक्र से दिखाई सॉफ्ट पावर

जी20 शिखर सम्मेलन का आज पहला दिन है। दुनिया के शीर्ष नेता दिल्ली में मौजूद हैं, जिनका पीएम मोदी ने भारत मंडपम में स्वागत किया। इस आयोजन के जरिए भारत दुनिया में अपनी सॉफ्ट पावर बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसकी झलक उस वक्त दिखाई दी, जब पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र की प्रतिकृति के सामने खड़े होकर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। वहां भारत की पुरातन संस्कृति के साथ ही आधुनिकता का बेहतरीन संगम देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर...
02:00 PM, 09-SEP-2023
पीएम मोदी ने जी-20 समिट के दौरान कहा, ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल से लेकर उत्तर-दक्षिण विभाजन तक, खाद्य प्रबंधन से लेकर ईंधन और उर्वरक प्रबंधन तक, आतंकवाद से लेकर साइबर सुरक्षा तक, स्वास्थ्य से लेकर ऊर्जा और जल सुरक्षा तक, सभी चुनौतियों के समाधान के लिए हमें मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे।’’ मोदी ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता देश के भीतर और बाहर समावेशन और एकजुटता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इसमें शामिल हुए, देश के 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठक हुईं।’’
01:48 PM, 09-SEP-2023

पीएम मोदी ने साझा किया जी-20 की झलकियां दिखाता वीडियो

01:24 PM, 09-SEP-2023

पीएम मोदी ने साझा कीं जी-20 समिट की झलकियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समिट के पहले सत्र को लेकर ट्वीट किए हैं। इसमें उन्होंने कहा कि बैठक में हमने मानवतावाद पर केंद्रित विकास के एजेंडे को बढ़ावा दिया है, जिस पर भारतीय संस्कृति में हमेशा से जोर दिया गया है। यह एक धरती की भावना ही है जिस पर भारत ने लाइफ मिशन, अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष, ग्रीन ग्रिड की पहल- एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड पर जोर दिया है। साथ ही सौर ऊर्जा, प्राकृतिक किसानी और राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post