फिरोजाबाद जनपद के यमुना रोड स्थित गुरु नगर छारबाग रामनगर में एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 01:45 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए चोरी करने का प्रयास किया केंद्र संचालक ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा केंद्र के मुख्य द्वार के ताले तोड़ दिए गए, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुँचा है हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई नकद राशि अथवा महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी नहीं हो सके
घटना की जानकारी मिलने पर केंद्र संचालक ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी अपील की गई हैइस घटना के बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है




