खास बातें
G20 Summit Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई नेता जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने बाइडन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। जी20 नेता नौ और 10 सितंबर को समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत वर्तमान जी20 अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
09:28 AM, 09-SEP-2023
मोहम्मद बिन सलमान भारत पहुंचे।
सऊदी अरब के किंग मोहम्मद बिन सलमान जी20 सम्मेलन के लिए भारत पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।09:12 AM, 09-SEP-2023
जी20 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। जी20 के पहले सत्र का आगाज सुबह साढ़े 10 बजे होगा और यह सत्र वन अर्थ होगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। यह सत्र दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा और उसके बाद लंच का कार्यक्रम होगा। 08:40 AM, 09-SEP-2023
दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद।।
08:39 AM, 09-SEP-2023
थोड़ी ही देर में भारत मंडपम पहुंचना शुरू हो जाएंगे शीर्ष नेता
जी20 सम्मेलन की आज शुरुआत हो रही है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई शीर्ष नेता भारत पहुंच चुके हैं। शेड्यूल के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे से दुनियाभर के नेताओं का बैठक स्थल भारत मंडपम पहुंचना शुरू हो जाएगा। सभी नेताओं के पहुंचने के बाद पीएम मोदी के साथ सभी का स्वागत फोटो लिया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक सम्मेलन के पहले सत्र का आयोजन होगा, जिसे 'वन अर्थ' नाम दिया गया है। इसके बाद लंच कार्यक्रम होगा।08:23 AM, 09-SEP-2023
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। ओलाफ शोल्ज का विमान सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। 07:38 AM, 09-SEP-2023
रात्रिभोज में वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिलजी20 समूह के सदस्य देशों सहित अतिथि देशों के राष्ट्र प्रमुख शाम सात बजे रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति भवन रवाना होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में राष्ट्र प्रमुखों के अलावा, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
07:31 AM, 09-SEP-2023
दोपहर तीन बजे शुरू होगा दूसरा सत्रशिखर सम्मेलन के पहले सत्र के बाद दोपहर 1.30 बजे से तीन बजे तक पीएम मोदी जी20 देशों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान अन्य देशों के प्रमुख भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। दोपहर तीन बजे के बाद शाम 4.45 बजे तक दूसरे सत्र का आयोजन होगा, जिसका थीम है- एक परिवार। दूसरे सत्र के बाद एक बार फिर पीएम मोदी सहित अन्य राष्ट्र पमुख द्विपक्षीय बैठकें और मुलाकात करेंगे।
07:24 AM, 09-SEP-2023
सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा पहला सत्रनई दिल्ली में आज से जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज होने वाला है। जी20 सदस्य देशों के प्रमुखों सहित अतिथि देशों के प्रमुख भी सुबह 9.30 बजे से भारत मंडपम पहुंचना शुरू कर देंगे। सम्मलेन का पहला सत्र सुबह साढ़ें 10 बजे से शुरू होगा, जिसका थीम है- वन अर्थ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पहला सत्र चलेगा।
07:17 AM, 09-SEP-2023
ट्री ऑफ फायर पर पीएम मोदी के साथ होगी वेलकम फोटोग्राफी सुबह साढ़े नौ बजे लीडर्स लाउंज में मेहमान जुटेंगे। जिसके बाद ट्री ऑफ फायर पर पीएम मोदी के साथ वेलकम फोटोग्राफी होगी।
12:04 AM, 09-SEP-2023
जी20 समूह में कौन-कौन?
जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

जी20 अध्यक्षता कर रहा है भारत
जी20 अध्यक्षता के तहत भारत समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु लचीलापन और न्यायसंगत वैश्विक स्वास्थ्य पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं।

12:00 AM, 09-SEP-2023
G20 Summit Live: जी20 सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, विदेशी मेहमानों का कर रहे स्वागत