खास बातें
Special Parliament Session News Live Updates: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई। इससे पहले सांसदों ने पुराने संसद भवन में फोटोशूट कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश किया।
03:52 PM, 19-SEP-2023
राज्यसभा का कार्यवाही स्थगितलोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
03:14 PM, 19-SEP-2023
विधेयक पर सर्वसम्मति बनाने की अपील की
'महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक का कानून बनाया गया। महिलाओं के नेतृत्व में हो रहा विकास चर्चा का विषय है। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। नया विधेयक संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का विधेयक है, जो लंबे समय से लंबित चल रहा था। लेकिन जब नए सदन में आए हैं तो मुझे विश्वास है कि यह लंबे समय से लंबित विषय कानून बनकर हमारे देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पेश किया गया है। जिस पर कल लोकसभा में चर्चा होगी। मेरा आग्रह है कि इस विधेयक पर सर्वसम्मति से फैसला हो। '03:11 PM, 19-SEP-2023
'समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ा है'
'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है। इससे समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ा है। वित्त क्षेत्र में भी भारत की महिलाओं का सामर्थ्य नजर आ रहा है। परिवार के साथ ही राष्ट्र के जीवन में भी महिलाओं की अहमियत दिख रही है।'03:10 PM, 19-SEP-2023
'नया संसद भवन ऐतिहासिक फैसले का साक्षी बन रहा है'
'आज नया संसद भवन देश के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक फैसले का साक्षी बन रहा है। अभी लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया, जो चर्चा के बाद यहां भी आएगा। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। जब हम जीवन की गुणवत्ता की बात करते हैं तो उसकी पहली हकदार हमारी महिलाएं होती हैं। अनेक नए-नए सेक्टर हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। '03:08 PM, 19-SEP-2023
'हमारे संविधान में राज्यसभा को उच्च सदन बताया गया है। हमारे संविधान निर्माता चाहते थे कि यह सदन राजनीति से ऊपर उठकर गंभीर और वैचारिक चर्चा का केंद्र बने। नया संसद भवन मात्र एक नई बिल्डिंग नहीं है बल्कि यह एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है। अमृतकाल की शुरुआत में ही इस भवन का निर्माण और यहां हम सबका प्रवेश अपने आप में देश के 140 करोड़ नागरिकों की आशा, आकांक्षाओं में नई ऊर्जा और नया विश्वास पैदा करेगा। '03:07 PM, 19-SEP-2023
मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि 'यह एक शानदार विचार है। यह पीएम मोदी और हमारी सरकार की विचारशीलता के वजह से हुआ है, जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।' एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी विधेयक की तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी ने बहुत ही अच्छा काम किया है। यह बहुत आधुनिक सोच है। 03:03 PM, 19-SEP-2023
देश की महिलाओं ने किया विधेयक का स्वागत
नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल। कई हस्तियों ने भी इस विधेयक की तारीफ की।02:43 PM, 19-SEP-2023
महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित
विधेयक पेश करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तिकरण करेगा। संविधान के अनुच्छेद 239ए में संशोधन करके महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। अनुच्छेद 330ए के तहत सदन में एससी/एसटी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। कानून मंत्री ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि इस विधेयक के पारित होने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी।02:14 PM, 19-SEP-2023
नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पेश
'नारी शक्ति वंदन विधेयक' संसद में पेश हुआ। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया पेश। विधेयक के पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।01:53 PM, 19-SEP-2023
'आज की तारीख इतिहास में अमरत्व प्राप्त करेगी'

पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
01:52 PM, 19-SEP-2023
'पवित्र कामों के लिए शायद ईश्वर ने मुझे चुना है'
'हर देश की विकास यात्रा में ऐसे मील के पत्थर आते हैं, जब वह गर्व से कहता है कि आज के दिन हम सभी ने नया इतिहास रचा है। ऐसे कुछ पल जीवन में प्राप्त होते हैं। नए सदन के प्रथम सत्र के प्रथम भाषण में मैं विश्वास और गर्व से कह रहा हूं कि आज का यह पल और आज का यह दिवस संवत्सरी और गणेश चतुर्थी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए इतिहास में नाम दर्ज करने वाला समय है। हम सभी के लिए यह पल गर्व का है। अनेक वर्षों से महिला आरक्षण के संबंध में बहुत चर्चाएं हुई हैं। बहुत वाद-विवाद हुए हैं। महिला आरक्षण को लेकर संसद में पहले भी कुछ प्रयास हुए हैं। 1996 में इससे जुड़ा विधेयक पहली बार पेश हुआ। अटलजी के कार्यकाल में कई बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया, लेकिन उसे पार कराने के लिए आंकड़े नहीं जुटा पाए और उस कारण से वह सपना अधूरा रह गया। महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें शक्ति देने जैसे पवित्र कामों के लिए शायद ईश्वर ने मुझे चुना है। एक बार फिर हमारी सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है।'01:51 PM, 19-SEP-2023
'दुनिया महिलाओं की ताकत देख रही है'
'स्पेस हो या स्पोर्ट्स हो, दुनिया महिलाओं की ताकत देख रही है। जी20 में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की चर्चा हुई। दुनिया इसका स्वागत कर रही है, स्वीकार कर रही है। दुनिया समझ रही है कि सिर्फ महिलाओं की विकास की बात पर्याप्त नहीं है। हमें मानव जाति की विकास यात्रा में नए पड़ावों को अगर प्राप्त करना है, राष्ट्र की विकास यात्रा में नई मंजिलों को पाना है तो महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बल दें। जी20 में भारत की बात को विश्व ने स्वीकार किया है। महिला सशक्तीकरण की हमारी हर योजना ने महिलाओं को नेतृत्व देने की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाए हैं। आर्थिक समावेश को ध्यान में रखते हुए जनधन योजना शुरू की। 50 करोड़ में अधिकतर महिलाएं खाताधारक बनीं। मुद्रा योजना में 10 लाख रुपये का कर्ज दिया जाता है, उसका सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं ने उठाया। प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के घरों की ज्यादातर रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई।'01:40 PM, 19-SEP-2023
'संसद का व्यवहार तय करेगा कौन सत्ता में बैठेगा, कौन विपक्ष में'
'अभी चुनाव तो दूर हैं और जितना समय हमारे पास बचा है संसद के इस मौजूदा कार्यकाल में। मैं पक्का मानता हूं कि यहां जो व्यवहार करेगा, यह निर्धारित करेगा कि कौन यहां (सत्ता पक्ष) बैठेगा, कौन वहां (विपक्ष) बैठेगा। जो वहां बैठे रहना चाहता है, उसका व्यवहार क्या होगा, इसका फर्क आने वाले समय में देश देखेगा।'01:39 PM, 19-SEP-2023
'हमारा भाव जैसा होता है, वैसा ही घटित होता है'
'हमारा भाव जैसा होता है, वैसे ही कुछ घटित होता है। यद् भावं तद भवति...! मुझे विश्वास है कि भावना भीतर जो होगी, हम भी वैसे ही भीतर बनते जाएंगे। भवन बदला है, भाव भी बदलना चाहिए, भावनाएं भी बदलनी चाहिए। संसद राष्ट्रसेवा का स्थान है। यह दलहित के लिए नहीं है। हमारे संविधान निर्माताओं ने इतनी पवित्र संस्था का निर्माण दलहित के लिए नहीं, देशहित के लिए किया है। नए भवन में हम सभी अपनी वाणी, विचार, आचार से संविधान की आत्मा के अनुसार काम करें। हमारा पूरा प्रयास रहेगा और मैं चाहूंगा कि सदन के नेता के नाते हम सभी सांसद आपकी आशा-अपेक्षा पर खरे उतरें और अनुशासन का पालन करें।'01:37 PM, 19-SEP-2023
पीएम मोदी ने श्रमिकों को दिया धन्यवाद
'जिस डिजिटल बुक में सभी श्रमिकों का रिकॉर्ड रखा गया है, ताकि सभी को पता रहे कि भारत के किस कोने से किसने इस सदन के निर्माण में पसीना बहाया है। मैं इस मौके पर 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से, लोकतंत्र की महान परंपरा की तरफ से श्रमिकों का धन्यवाद करता हूं।'01:34 PM, 19-SEP-2023
पंडित नेहरू को किया याद
'यह संसद नए रंग रूप के साथ प्रस्तुत है। सब कुछ नया है, लेकिन यहां पर कल और आज को जोड़ती हुई बहुत बड़ी विरासत का प्रतीक भी मौजूद है। वह नया नहीं है, पुराना है। वह आजादी की पहली किरण का स्वयं साक्षी रहा है, वह आज हमारे बीच उपस्थित है। यह हमारे समृद्ध इतिहास को जोड़ता है। जब हम नए संसद में प्रवेश कर रहे हैं, तब यहां आजादी की पहली किरण का साक्षी रहा पवित्र सेंगोल यहां मौजूद है। यह वही सेंगोल है, जिसे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का स्पर्श हुआ था। यह पंडित नेहरू के हाथों में पूजा विधि करके आजादी के प्रारंभ पर इसे सौंपा गया था। तमिलनाडु की महान परंपरा का यह प्रतीक तो है ही, यह देश की एकता का भी प्रतीक है। जो पवित्र सेंगोल पंडित नेहरू के हाथों में शोभा देता था, आज हम सभी की प्रेरणा का कारण बन रहा है, इससे बड़ा गर्व क्या होगा।'01:33 PM, 19-SEP-2023
पीएम मोदी ने देशवासियों से की क्षमा याचना
'गणेश चतुर्थी के साथ संवत्सरी का भी अवसर है। इसे क्षमावाणी का भी पर्व कहते हैं, जिसमें मिच्छामी दुक्कड़म भी कहते हैं। मन, कर्म, वचन से जाने-अनजाने में दुख पहुंचाया है तो उसकी क्षमायाचना का अवसर है। मेरी तरफ से भी पूरी विनम्रता के साथ और पूरे हृदय से सभी संसद सदस्यों और पूरे देशवासियों को मिच्छामी दुक्कड़म कहता हूं।'01:26 PM, 19-SEP-2023
पीएम मोदी का संबोधन
'सभी सांसदों और देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में आपने मुझे बात रखने का अवसर दिया, इसका आभारी हूं। इस नए संसद भवन में आप सभी माननीय सांसदों का हृदय से स्वागत करता हूं। यह अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है। आजादी के अमृतकाल का यह उषाकाल है। भारत अनेक सिद्धियों के साथ नए संकल्प लेकर नए भवन में अपना भविष्य तय करने के लिए आगे बढ़ रहा है। विज्ञान जगत में चंद्रयान-3 की गगनचुंबी सफलता हर देशवासी को गर्व से भर देती है। भारत की अध्यक्षता में जी20 का असाधारण विश्व में प्रभाव डाल चुका है। यह अवसर भारत के लिए बना है। इसी आलोक में आज आधुनिक भारत और प्राचीन लोकतंत्र के प्रतीक नई संसद का शुभारंभ हुआ है। सुखद संयोग है कि यह गणेश चतुर्थी का शुभ दिन है। गणेशजी शुभता और सिद्धि के देवता हैं। गणेशजी विवेक और ज्ञान के भी देवता हैं। इस पावन दिवस पर हमारा यह शुभारंभ संकल्प से सिद्धि की ओर से नए विश्वास के साथ यात्रा आरंभ करने का है। आज लोकमान्य तिलक की याद आना स्वाभाविक है। आजादी के आंदोलन में गणेशोत्सव को एक सार्वजनिक गणेशोत्सव के रूप में प्रस्थापित कर पूरे देश में सुराज्य की अलख जगाने का माध्यम बनाया था। लोकमान्य तिलक ने स्वराज्य की बात की थी, आज हम समृद्ध भारत की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सभी देशवासियों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'01:14 PM, 19-SEP-2023
नए संसद भवन में शुरू हुई कार्यवाही

नए संसद भवन में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
12:51 PM, 19-SEP-2023
नए संसद भवन की तरफ रवाना हुए पीएम मोदी-सांसद
पीएम मोदी सेंट्रल हॉल में संबोधन के बाद नए संसद भवन की ओर रवाना हो गए। उनके साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के सभी सांसद पीछे-पीछे चलते दिखे।12:40 PM, 19-SEP-2023
'संविधान सदन के नाम से जाना जाए पुराना संसद भवन'
संसद के विशेष सत्र के दौरान PM मोदी: मेरी प्रार्थना और सुझाव है कि जब हम नए संसद भवन में जा रहे हैं तो इसकी (पुराना संसद भवन) गरिमा कभी भी कम नहीं होनी चाहिए। इसे सिर्फ 'पुराना संसद भवन' कहकर छोड़ दें, ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर आप सब की सहमति हो तो इसे भविष्य में 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाए...।12:25 PM, 19-SEP-2023
'दुनिया कर रही भारत के आत्मनिर्भर मॉडल की चर्चा'
संसद के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत पांचवी अर्थव्यवस्था पर पहुंचा है लेकिन पहले 3 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं जिस स्थान पर हूं उस जानकारी के आधार और विश्व के गणमान्य लोगों से बातचीत करता हूं उस आधार पर कह रहा हूं कि दुनिया आश्वस्त है कि भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगाृ।" उन्होंने आगे कहा, "हमें आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सबसे पहले परीपूर्ण करना चाहिए और यह हम से, हर नगारिक से शुरूआत होती है। एक समय ऐसा था कि लोग लिखते थे कि 'मोदी आत्मनिर्भर की बात करता है, कहीं बहुपक्षीय के सामने चुनौती नहीं बन जाएगा।' हमने पांच साल में देखा कि दुनिया भारत के आत्मनिर्भर मॉडल की चर्चा करने लगी है।"12:15 PM, 19-SEP-2023
दुनिया के लिए सप्लाई चेन के तौर पर उभरा
भारत आज दुनिया के लिए एक संतुलित सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है। आज ये विश्व की जरूरत है और उस आवश्यकता की पूर्ति करने का काम भारत ने जी20 में ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर किया है। पीएम ने कहा, "देश का पूर्वी भाग समृद्धि से भरा हुआ है। लेकिन वहां के नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे इलाकों में जाना पड़ता है। ये स्थिति हमें बदलनी है और देश के पूर्वी भाग को समृद्ध बनाकर सामाजिक न्याय को मजबूती भी देनी है।"12:05 PM, 19-SEP-2023
पीएम मोदी ने कहा- "संसद ने बीते वर्षों में ट्रांसजेंडर को न्याय देने वाले कानूनों का भी निर्माण किया। इसके माध्यम से हमने ट्रांसजेंडर को भी सद्भाव और सम्मान के साथ नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हमने इस सदन में अनुच्छेद-370 से मुक्ति पाने, अलगाववाद एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस काम में माननीय सांसदों और संसद की बहुत बड़ी भूमिका है। जम्मू कश्मीर में इसी सदन में निर्मित संविधान लागू किया गया।"11:57 AM, 19-SEP-2023
'कर्तव्यों के लिए प्रेरित करता है पुराना संसद भवन और सेंट्रल हॉल'
पीएम मोदी ने सेंट्रल हॉल में कहा, "ये भवन और उसमें भी ये सेंट्रल हॉल हमारी भावनाओं से भरा हुआ है, ये हमें भावुक भी करता है और हमें हमारे कर्तव्यों के लिए प्रेरित भी करता है। 1952 के बाद दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने इस सेंट्रल हॉल में हमारे सभी माननीय सांसदों को संबोधित किया है। हमारे सभी राष्ट्रपति महोदयों के द्वारा 86 बार यहां संबोधन दिया गया है।"11:51 AM, 19-SEP-2023
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। आज हम यहां विकसित भारत का संकल्प दोहराना, फिर एक बार संकल्प बद्ध होना और उसका परिपूर्ण करने के लिए जी जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं।"11:43 AM, 19-SEP-2023
मल्लिकार्जुन खरगे ने याद किया स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हम सभी आज यहां एक साथ ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठक 1946 से 1949 तक हुई थी। आज हम विनम्रतापूर्वक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बीआर अंबेडकर के योगदान को याद कर रहे हैं... "11:36 AM, 19-SEP-2023
संसद हमारी एकता का प्रतीक है: पीयूष गोयल
संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज नए संसद भवन में प्रवेश करना एक एतिहासिक पल है और यह हम सभी के लिए यादगार रहेगा। नया संसद भवन हमारी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का जीवंत उदाहरण है। संसद हमेशा से एकता का प्रतीक रहा है... लक्ष बड़ा है, रात कठिन है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है सदन में जो जनप्रतिनिधि बैठे हैं वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वाहण करेंगे और अमृतकाल में एक समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत का सृजन का आधार बनेंगे।"11:28 AM, 19-SEP-2023
पुराने संसद भवन ने देखीं कई ऐतिहासिक घटनाएं: अधीर रंजन चौधरी
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "इस अवसर का लाभ उठाते हुए, बिना किसी मलाल के और बिना कुछ कहे, मैं कहना चाहुंगा कि मैं इस मंच पर खड़ा होकर उत्साहित महसूस कर रहा हूं, जिसने दिग्गजों की आकाशगंगा के बीच ऐतिहासिक घटनाओं और कई महत्वपूर्ण घटनाओं का कारवां देखा है।"11:29 AM, 19-SEP-2023
सात प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व में भविष्य को आकार लेते देखा: मेनका गांधी
संसद के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा, "आज यह एक ऐतिहासिक दिन है और मुझे इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने पर गर्व है। हम एक नई इमारत में जा रहे हैं और उम्मीद है कि यह भव्य इमारत नए भारत की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगी। आज, मुझे लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद के रूप में इस सम्मानित सभा को संबोधित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है... मैंने अपना अधिकांश जीवन इस संस्थान में बिताया है और मैंने 7 प्रधानमंत्रियों और भव्य इतिहास को आकार लेते हुए देखा है। एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में मेरे पास कई कार्यकाल थे और अंततः अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुई।"11:14 AM, 19-SEP-2023
विकसित राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करेगा नया संसद भवन: प्रह्लाद जोशी
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सेंट्रल हॉल में जुटे सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, "आज से हमारी संसद के दोनों सदनों की बैठकें नए संसद भवन में होंगी। हम सभी जानते हैं कि यह सेंट्रल हॉल ब्रिटेन से भारत में सत्ता हस्तांतरण का गवाह रहा है। मैं नए भवन से संसद के दोनों सदनों के कामकाज को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं, जो नए और उभरते भारत का प्रतीक है, जो 2047 तक प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुसार एक विकसित राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करेगा।"11:04 AM, 19-SEP-2023
पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सांसदों से मुलाकात की। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद पुराने संसद भवन में आज आखिरी बार इस हॉल में कुछ पुराने सांसदों को सुनेंगे।11:05 AM, 19-SEP-2023
आज लोकसभा में पेश होगा महिला आरक्षण बिल, कल चर्चा
महिला आरक्षण बिल आज लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे। बिल को सदन में पारित कराने के लिए कल 20 सितंबर को चर्चा होगी। बिल 21 सितंबर को राज्यसभा में पेश होगा। पढ़ें पूरी खबर...10:49 AM, 19-SEP-2023
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का अपना दावा
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "ये कांग्रेस का बिल है। ये कांग्रेस लेकर आई थी मार्च 2010 में इसे राज्यसभा द्वारा पारित किया गया। बीजेपी को सत्ता में आए 9.5 साल हो गए हैं। चुनाव से ठीक पहले उन्हें महिला आरक्षण बिल की याद क्यों आई? आप सत्ता पाना चाहते हैं लेकिन अगर बिल सदन के सामने आएगा तो हम सब उसका स्वागत करेंगे।"10:39 AM, 19-SEP-2023
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसद आज के संसद सत्र से पहले संयुक्त फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए।10:13 AM, 19-SEP-2023
फोटो सत्र के दौरान बेहोश हुए भाजपा सांसद
दिल्ली: सांसदों के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए। वह अब ठीक हैं और फोटो सेशन का हिस्सा हैं।10:00 AM, 19-SEP-2023
फोटो सत्र में जुटे लोकसभा-राज्यसभा के सांसद
संसद के पुराने भवन में फोटो सेशन के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद जुटे। इनमें पक्ष और विपक्ष के सभी नेता पहुंचे। साथ ही लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता पहुंचे।09:58 AM, 19-SEP-2023
संसद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में प्रवेश के लिए सुबह ही पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने यहां उनका स्वागत किया।09:52 AM, 19-SEP-2023
फोटो सेशन के लिए जुटे सांसद
दिल्ली: पुराने संसद भवन में संसद सदस्य आज के संसद सत्र से पहले एक संयुक्त फोटो के लिए एकत्र हुए। सदन की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में होगी।09:51 AM, 19-SEP-2023
महिला आरक्षण बिल पर राजद ने केंद्र को घेरा
महिला आरक्षण बिल को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, "कैबिनेट बैठक में कोई ब्रीफिंग नहीं हुई...महिला आरक्षण बिल को लेकर अगर सरकार की नीयत साफ है तो हम इसमें और स्पष्टता चाहते हैं। लालू यादव के समय से हमारी पार्टी का मानना है कि अगर आपका विचार प्रतिनिधित्व बढ़ाने का है तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक आप एससी, एसटी और ओबीसी की महिलाओं के लिए कोटा नहीं देते। कोटे के भीतर एक कोटा होना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हमें सामाजिक न्याय पर लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।"09:40 AM, 19-SEP-2023
सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक पर कही ये बात
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के नए सदन में पहुंचने से पहले महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि यह यह हमारा है, अपना है।09:32 AM, 19-SEP-2023
शिवसेना सांसद ने साझा कीं पुराने संसद भवन से जुड़ी यादें
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले कहा, "जब मैंने शपथ ली था तब मैंने यही साड़ी पहनी थी और जब इस संसद भवन में आखिरी दिन है तब भी मैं वैसे ही जाना चाहती हूं जैसे मेरे लिए इसकी शुरूआत हुई थी। सदन में मेरा साढ़े 3 साल सफर रहा है इसमें हमने प्रदर्शन, बहस देखें हैं, मैंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक पूरा सेशन बिताया है, सेंट्रल हॉल में दोस्ती हुई, खट्टी-मीठी यादें रही हैं। सकारात्मक भाव के साथ हम आगे बढ़ेंगे।"09:22 AM, 19-SEP-2023
संसद के लिए निकले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संसद के लिए रवाना हुए।09:05 AM, 19-SEP-2023
संसद के विशेष सत्र से पहले संसद भवन में सुरक्षाकर्मी नई वर्दी में दिखे।08:36 AM, 19-SEP-2023
सेंट्रल
दिल्ली: आज सेंट्रल हॉल कार्यक्रम के लिए संसद भवन में तैयारियां चल रही हैं। 'भारत की संसद की समृद्ध विरासत को मनाने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प' के लिए एक समारोह आज सुबह 11 बजे यहां राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।07:58 AM, 19-SEP-2023
नए संसद भवन में जाने की क्या हैं तैयारियां?
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो गया है जो 22 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र के पहले दिन पुराने संसद भवन में कार्यवाही हुई। आज से सदन की कार्यवाही नए संसद भवन में होनी है। आज गणेश चतुर्थी है। इस दिन नए संसद भवन में प्रवेश की खास तैयारियां की गई हैं। आइये जानते हैं पूरे कार्यक्रम के बारे में...07:39 AM, 19-SEP-2023
नए भवन में सबकुछ हाईटेकसंसद के कामकाज के लिए सब कुछ हाईटेक बनाया गया है। अहम कामकाज के लिए अलग-अलग कार्यालय बनाए गए हैं। सांसद, मंत्री, कर्मचारी सबके लिए हाईटेक ऑफिस बनाए गए हैं। नए संसद भवन में कॉमन रूम, महिलाओं के लिए लाउंज और क्रेच तक की व्यवस्था की गई है।
07:37 AM, 19-SEP-2023
राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा कार्यक्रममीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेष सत्र के दूसरे दिन भारत को 2047 तक विकसति राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की जाएगी।
06:24 AM, 19-SEP-2023
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को नए भवन में होगी। लोकसभा में कार्यवाही दोपहर 1:15 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही 2:15 बजे से शुरू होगी। पीएम मोदी भाजपा सांसदों के साथ संविधान की प्रति लेकर पैदल ही पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में रखेंगे।
06:23 AM, 19-SEP-2023
मनमोहन करेंगे सदन को संबोधितविशेष सत्र में मंगलवार को पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा सांसद शिबू सोरेन और भाजपा सांसद मेनका गांधी को सेंट्रल हॉल में संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। मेनका गांधी पहली वक्ता होंगी। मनमोहन सिंह ने भी संबोधित करने की मंजूरी दे दी है।
06:21 AM, 19-SEP-2023
Paliament Session LIVE: 'नया संसद भवन एक ऐतिहासिक फैसले का साक्षी बन रहा है', महिला आरक्षण पर बोले पीएम मोदी
नई आशा और विश्वास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सांसद मंगलवार को गणेश चतुर्थी के शुभ दिन नई आशा और विश्वास के साथ नए भवन में प्रवेश करेंगे। यह विशेष सत्र छोटा भले है, लेकिन ऐतिहासिक फैसलों वाला है। मैं सांसदों से पुरानी कमियों को दूर करते हुए नए उत्साह के साथ शामिल होने का आह्वान करता हूं।
