खास बातें
Asian Games Day 10 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज 10वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15 और नौवें दिन सात पदक मिले। आज भारत के कुल पदकों की संख्या 70 के पार जा सकती है।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 13
रजतः 24
कांस्यः 24
कुलः 61
09:43 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी में अभिषेक भी फाइनल में पहुंचे
तीरंदाजी में अभिषेक ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने अंतिम छोर पर दो 10 और एक नौ का स्कोर किया। उन्होंने सेमीफाइनल में जू जेहून को दो अंकों से हराया। 147-145 के स्कोरकार्ड के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बनाई है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। करण केसी और अबिनाश बोहरा क्रीज पर हैं।09:36 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: सिंधु अंतिम-16 में पहुंचीं
सिंधु ने दूसरा गेम जीता और मैच भी अपने नाम किया। वह ह्सू वेन-ची पर 21-10, 21-15 की जीत के साथ राउंड 16 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।09:28 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: हॉकी में महिला टीम की शानदार जीत
हॉकी में भारतीय महिला टीम ने हॉन्गकॉन्ग को 13-0 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ग्रुप स्टेज में अजेय रहा है। इस मैच में भारत के लिए दीप ग्रेस एक्का और दीपिका ने हैट्रिक लगाई। टीम इंडिया अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही और पहले ही सेमीफाइनल में भारत ने अपनी जगह पक्की कर ली थी।09:18 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी में ज्योति फाइनल में पहुंचीं
महिला तीरंदाजी के सेमीफाइनल में भारत की ज्योति ने हमवतन अदिति को हराया और फाइनल में जगह बनाई। ज्योति ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं, अदिति को कांस्य पदक का मैच खेलना पड़ेगा। ज्योति ने 149 अंक हासिल किए, जबकि अदिति ने 146 अंक हासिल किए।08:41 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: नौकायन में अर्जुन-सुनील ने कांस्य जीता
अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने पुरुषों के कैनो डबल 1000 फाइनल में कांस्य पदक जीता है। यह भारत का दिन का पहला पदक है। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 61 हो गई है।08:26 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: हॉकी में महिला टीम 6-0 से आगे
मोनिका के पास पर संगीता ने शानदार गोल किया। मैच में यह भारत का छठा गोल है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग पर 6-0 की बढ़त बना ली है।08:25 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: बैडमिंटन में भारत की अच्छी शुरुआत
आज बैडमिंटन मैच शुरू हो चुके हैं। एचएस प्रणय अपने राउंड ऑफ 32 मैच में एक्शन में हैं। उन्होंने मंगोलिया के बटदावा मुंखबत के खिलाफ अपना पहला गेम पहले ही 21-9 से और दूसरा गेम 14-9 से जीत लिया है।07:59 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी में पदक पक्का
तीरंदाजी में भारत की अदिति और ज्योति सुरेखा सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों सेमीफाइनल मैच में आमने-सामने होंगी। ऐसे में भारत के लिए पदक पक्का हो चुका है। इन दोनों में से एक खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाएगी और देश के लिए कम से कम रजत पदक पक्का करेगी।07:42 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: हॉकी में महिला टीम की शानदार शुरुआत
हॉकी में भारतीय महिला टीम का सामना हॉन्गकॉन्ग से है। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारतीय टीम जीत हासिल करना चाहेगी। भारत ने शुरुआत में ही हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 3-0 से बढ़त हासिल कर ली है।07:40 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: आज इन खेलों में पदक की उम्मीद
सुबह 6:30 बजे से: एथलेटिक्स - पुरुष डिकैथलॉन में तेजस्विन शंकर।सुबह 7:45 बजे: कैनो स्प्रिंट - सोनिया देवी महिला कयाक सिंगल 500 मीटर फाइनल में।
सुबह 8:20 बजे: कैनो स्प्रिंट - पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर फाइनल।
सुबह 9:15 बजे: कैनो स्प्रिंट - सोनिया देवी, पार्वती गीता, बिनीता चानू और दिमिता देवी महिलाओं की कयाक चार 500 मीटर फाइनल में।
सुबह 9:30 बजे: कैनो स्प्रिंट - कावेरी और नेहा देवी महिला कैनो डबल 200 मीटर फाइनल में।
सुबह 11:30 बजे: बॉक्सिंग - महिलाओं के 54 किग्रा सेमीफाइनल में प्रीति बनाम चांग युआन (चीन)।
दोपहर 12:00 बजे: बॉक्सिंग - महिलाओं के 75 किग्रा सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन बनाम बाइसन मनिकोन (थाईलैंड)।
शाम 5:15 बजे: बॉक्सिंग - पुरुषों के 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में सचिन बनाम ल्यू पिंग (चीन)।
शाम 6:30 बजे: बॉक्सिंग - पुरुष +92 किग्रा सेमीफाइनल में नरेंद्र बनाम कामशीबेक कुंकाबायेव।
शाम 4:30 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की ऊंची कूद के फाइनल में पूजा और रूबीना यादव।
शाम 4:40 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर।
शाम 4:50 बजे: एथलेटिक्स - विथ्या रामराज महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में।
शाम 5:05 बजे: एथलेटिक्स - यशस पलाक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में।
शाम 5:20 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 5000 मीटर फ़ाइनल में अंकिता और पारुल चौधरी।
शाम 5:40 बजे: एथलेटिक्स- अन्नू रानी महिला भाला फेंक फाइनल में।
शाम 5:55 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 800 मीटर फाइनल में कृष्ण कुमार और मोहम्मद अफसल।
07:38 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: पदक तालिका में भारत की स्थिति
भारत की झोली में कुल 60 पदक आ चुके हैं और पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से पहले चीन, दक्षिण कोरिया और जापान हैं। पदक तालिका का हाल विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।07:35 AM, 03-OCT-2023
Asian Games Live: भारत के लिए कैसा रहा नौवां दिन
एशियाई खेलों में नौवें दिन भारत ने कुल साल पदक हासिल किए और अपने कुल पदकों की संख्या 60 तक पहुंचा दी। भारत के लिए एशियाई खेलों में नौवां दिन कैसा रहा, जानने के लिए यहां क्लिक करें।07:28 AM, 03-OCT-2023