https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Israel Hamas War : इस्राइली सेना ने की जमीनी हमले की तैयारी, 212 भारतीय सकुशल देश लौटे

 खास बातें



Israel Hamas War Live News in Hindi: इस्राइली सेना ने बताया कि उनके देश में 189 सैनिकों सहित 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश के भीतर करीब 1,500 हमास आतंकी मारे गए और गाजा के अंदर हमास के सैकड़ों लोग मारे गए हैं। उधर, गाजा के अधिकारियों के अनुसार, वहां 1,417 लोग मारे गए और 6,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

लाइव अपडेट

09:33 AM, 13-OCT-2023
11 लाख फलस्तीनियों को स्थानांतरित करने की तैयारी
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस्राइली सेना ने उसे गाजा में करीब 11 लाख फलस्तीनियों को अगले 24 घंटों के भीतर एन्क्लेव के दक्षिण में स्थानांतरित किए जाने की बात बताई है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विनाशकारी मानवीय परिणामों के बिना इस तरह के आंदोलन को असंभव मानता है।
09:30 AM, 13-OCT-2023
हमास ने लोगों से अल-अक्सा मस्जिद तक मार्च करने को कहा
गाजा के सत्तारूढ़ हमास उग्रवादियों ने शुक्रवार को फलस्तीनियों से इस्राइल की बमबारी का विरोध करने को कहा है। उन्होंने फलस्तीनियों से पूर्वी यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद तक मार्च करने और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इस्राइली सैनिकों को खदेड़ने का आह्वान किया।
09:27 AM, 13-OCT-2023
फ्रांस ने फलस्तीनी समर्थक विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाया
फ्रांस के आंतरिक मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को सभी फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने फ्रांसीसी लोगों से आग्रह किया कि वे मध्यपूर्व में युद्ध को घरेलू तनाव में न बदलने दें। इससे पहले पेरिस पुलिस ने फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया था।
09:27 AM, 13-OCT-2023
व्हाइट हाउस ने 'स्मार्ट' हिजबुल्ला टिप्पणी के लिए ट्रंप की निंदा की
इस्राइल और व्हाइट हाउस ने गुरुवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों की निंदा की। ट्रंप ने आतंकवादी समूह हिजबुल्ला की प्रशंसा की थी और फिलिस्तीनी हमास आतंकियों के हमले पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। ट्रंप ने हिजबुल्ला को स्मार्ट कहा था और नेतन्याहू पर हमास के हमले के लिए तैयार नहीं होने का आरोप लगाया था।
09:20 AM, 13-OCT-2023
377 फ्रांसीसी नागरिक इस्राइल से वापस पेरिस पहुंचे
इस्राइल से निकाले गए 377 फ्रांसीसी नागरिकों को लेकर एक उड़ान गुरुवार (12 अक्तूबर) की रात पेरिस में उतरी। इसमें कई बच्चे, बुजुर्ग या स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोग शामिल थे।
09:20 AM, 13-OCT-2023
डब्ल्यूटीओ प्रमुख ने चेतावनी दी
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस्राइल-हमास संघर्ष जल्दी समाप्त होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह और व्यापक हुआ तो इसका वैश्विक व्यापार पर वास्तव में बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
09:20 AM, 13-OCT-2023
अमेरिकी रक्षा मंत्री और यूरोपीय प्रतिनिधि इस्राइल का दौरा करेंगे
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बाद अब रक्षा मंत्री ऑस्टिन लॉयड और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला शुक्रवार को इस्राइल का दौरा करेंगे।
08:54 AM, 13-OCT-2023
इस्राइली ब्लड सेवा के तीन सदस्य मारे गए
अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के अध्यक्ष फ्रांसेस्को रोका ने एक्स पर लिखा, गाजा में इस्राइली हमले में इस्राइली नेशनल ब्लड सर्विस के दो और सदस्यों की मौत हो गई। एक सदस्य की जंग में पहले ही जान जा चुकी है। जंग में संयुक्त राष्ट्र के 11 कर्मचारी और यूएनआरडब्ल्यूए के 30 छात्र भी मारे गए हैं।
08:54 AM, 13-OCT-2023
अस्पताल मुर्दाघर बनने की ओर बढ़ रहे हैं: रेड क्रॉस
रेड क्रॉस के क्षेत्रीय निदेशक फैब्रिजियो कारबोनी ने कहा, जैसे-जैसे गाजा व अस्पताल में ऊर्जा खत्म हो रही है, इन्क्यूबेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए बच्चे व बूढ़ों की जान पर खतरा बढ़ गया है। किडनी डायलेसिस बंद है। बिना बिजली अस्पताल मुर्दाघर बनने की ओर बढ़ रहे हैं।
08:15 AM, 13-OCT-2023
नेपाल ने 253 छात्रों को तेल अवीव से एयरलिफ्ट किया
इस्राइल से निकाले गए नेपाली छात्रों के पहले बैच को लेकर उड़ान नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंची। नेपाल ने अपने 253 छात्रों को तेल अवीव से एयरलिफ्ट किया। विदेश मंत्री एनपी सऊद ने विमान में सवार छात्रों का अभिनंदन किया। नारायण प्रकाश सऊद ने कहा कि अब तक कुल 557 नेपाली नागरिकों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिनमें से 503 वापस नेपाल लौटना चाहते थे। निकासी के पहले चरण के तहत कुल 254 छात्रों को निकाला गया है।
07:38 AM, 13-OCT-2023
इस्राइल से 212 भारतीयों को लेकर पहला विमान पहुंचा दिल्ली
इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंच गया। पहले जत्थे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकार कुल 212 लोग भारत पहुंचे। लोगों ने दिल्ली पहुंचते ही भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि हम अब अपने देश में हैं, बहुत खुशी हो रही है।
07:36 AM, 13-OCT-2023
40 साल में पहली बार सब्त के दिन उड़ान भरेंगे एल अल के विमान
इस्राइल की एल अल एयरलाइन 40 वर्ष में पहली बार सब्त (शनिवार) के दिन उड़ानों का संचालन करेगी। एयरलाइन ने कहा, अमेरिका व एशियाई देशों से रिजर्व सैनिकों की वापसी के लिए परंपरा तोड़ी गई है। एल अल ने रब्बियों से विशेष मंजूरी के बाद न्यूयॉर्क व बैंकॉक से दो उड़ानों के संचालन का फैसला किया है।
07:22 AM, 13-OCT-2023
3,500 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया
  • इस्राइली सरकार के सूत्रों ने बताया कि गाजा में अब तक 3,500 से अधिक आतंकी ठिकानों पर सेना ने बम बरसाए हैं। इन हमलों में हमास के एक वरिष्ठ नेता और अन्य सदस्यों को निशाना बनाया गया।
  • इस बीच इस्राइली रक्षा मंत्री योयेव गैलेंट ने कहा कि हमास गाजा का आईएस है, जिसे ईरान से वित्तीय मदद मिलती है।  हम उसके आखिरी सदस्य तक को खत्म कर देंगे।
  • इस्राइली रक्षा बलों ने दावा किया कि पिछले शनिवार को हमला करने वाले हमास आतंकी अपने साथ आईएस का झंडा लाए थे। कत्लेआम के दौरान आईएस के झंडे लहराए गए।
07:21 AM, 13-OCT-2023
हमास का हर लड़ाका अब ‘मुर्दा’ है: नेतन्याहू
इस्राइल में नई एकता सरकार के गठन के बाद जहां पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास का हर लड़ाका अब ‘मुर्दा’ है, वहीं इस्राइली सेना ने गाजा में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी इस बारे में फैसला लिया जाना शेष है, लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि बल ‘जमीनी अभियान की तैयारी कर रहे हैं।’
07:20 AM, 13-OCT-2023
चार्टर उड़ानों की व्यवस्था करेगा अमेरिका
जॉन किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी टीम से अमेरिकी नागरिकों को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम उन अमेरिकी नागरिकों की सहायता कर रहे हैं, जो इस्राइल छोड़ना चाहते हैं और उन्हें पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अमेरिकी सरकार इस्राइल से अपने नागरिकों को निकालने के लिए चार्टर उड़ानों की व्यवस्था करेगी। हम इसके लिए अन्य विकल्प भी तलाश रहे हैं कि क्या अमेरिकी नागरिकों को जमीन और समुद्र के रास्ते भी निकाला जा सकता है।

07:20 AM, 13-OCT-2023
हमास के हमले में अब तक 27 अमेरिकी नागरिकों की मौत
अमेरिकी अधिकारी जॉन किर्बी ने बताया कि हमास के हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। अभी भी हमारे 14 नागरिक आतंकियों के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें सूचित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किर्बी ने कहा कि इस्राइली अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत जारी है, ताकि मृतकों और बंधक बनाए गए लोगों के बारे में सही जानकारी हासिल हो सके और हम पीड़ित परिवारों उनके साथ उसे साझा कर सकें। 
07:17 AM, 13-OCT-2023

Israel Hamas War Live: इस्राइली सेना ने की जमीनी हमले की तैयारी, 212 भारतीय सकुशल देश लौटे

Israel Hamas War News Updates: इस्राइली सेना ने बताया कि उनके देश में 189 सैनिकों सहित 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश के भीतर करीब 1,500 हमास आतंकी मारे गए और गाजा के अंदर हमास के सैकड़ों लोग मारे गए हैं। उधर, गाजा के अधिकारियों के अनुसार, वहां 1,417 लोग मारे गए और 6,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post