https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

बरेली मौत का तांडव जारी, एक और की गई जान

 सार 

स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण नींद में सोया, वेतन मोटा—काम शून्य



विस्तार 

आंवला/राजापुर कला। ग्राम में संदिग्ध बीमारी से मरने वालों का सिलसिला थमने कानाम नहीं ले रहा है स्वास्थ्य विभाग भी इस  संदिग्ध बीमारी  से मरने वालों की डेढ़ माह से लगातार संख्या बढ़ाने के बाद भी कोई सकारात्मक कदम उठाने को तैयार नहीं है यहां के जनप्रतिनिधि भी मरने वालों के घर पर सांत्वना देने का कार्य करने के सिवा कुछ भी नहीं कर रहे हैं इनका अंकुश स्वास्थ्य विभाग पर न होने  के कारण वह एक दो कैंप लगाकर औपचारिकता पूरी करकेगहरी नींद सो गया है बताया जाता है कि 15 नवंबर दिन बुधवार को ग्राम राजापुर कला में मास्टर अमरनाथ मौर्या की पत्नी कृष्णा रानी 55 वर्ष की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई  उनकी एक सप्ताह पूर्व अचानक तबीयत खराब हुई उन्हें एक साल में बरेली भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा था इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ऐसे पूर्व ग्राम में 18 से 20 लोगों की इस अज्ञात संदिग्ध बीमारी से मौत हो चुकी हैं स्वास्थ्य विभाग ने शुरू शुरू में ग्राम में एक दो कैंप लगाकर डेंगू मलेरिया टाइफाइड का चेक किया और खून टेस्ट के लिए सेल काउंटर यानी एना लाइजर न होने के कारण इन्हें प्राइवेट पैथोलॉजी पर जांच करने के लिए मरीज को भेजा गया उन्होंने ₹1000 से लेकर₹1500 तक में टेस्टिंग कर रहे हैं स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों के अभाव के चलते ग्रामीणों को झोलाछाप और अन ट्रेड पैथोलॉजी लैब संचालकों से इलाज करने को मजबूर है अभी भी इस ग्राम में सैकड़ो लोग इस संदिग्ध बुखार में अज्ञात बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं।

रिपोर्ट : मयंक वर्मा ( मंडल ब्यूरो चीफ )

Post a Comment

Previous Post Next Post