सार
टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रेयस अय्यर प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, उन्हें शॉर्ट बॉल खेलने में परेशानी का सामना करते हुए देखा गया। इसके लिए उनकी आलोचना भी की गई, लेकिन अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।
विस्तार
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुंबी के वानकेड़े में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी के बदौलत ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के सामने 397 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही।
इस मैच में जहां विराट कोहली ने वनडे प्रारूप का 50वां शतक लगाया तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों में शतकीय पारी खेली। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रेयस अय्यर प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, उन्हें शॉर्ट बॉल खेलने में परेशानी का सामना करते हुए देखा गया। इसके लिए उनकी आलोचना भी की गई, लेकिन अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।
आलोचकों को अपनी बल्लेबाजी से दिया जवाब
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 70 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के बाद आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, 'वर्ल्ड कप के शुरुआत के एक-दो मैचों में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मुझे शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन मैं उसे आगे तक नहीं ले जा पाया। अगर आप आंकड़े देखेगें तो मैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ आउट नहीं हुआ। इसके बाद मैंने दो खराब पारियां खेली, जिसपर लोगों ने कहा कि मुझे कुछ परेशानी है। मैं भीतर से बहुत गुस्से में था। मैं इस गुस्से को दिखाता नहीं था क्योंकि मुझे मालूम था कि जब मेरा समय आएगा तब मैं उन्हें साबित कर के दिखाऊंगा।'
अय्यर ने एशिया कप के दौरान सितंबर में कमबैक किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंजरी की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। इस टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर ने 10 पारियों में 75.4 की औसत और 113.12 की स्टाइक रेट से 526 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।