सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अपनी राजनीतिक विरासत सौंप दी। आकाश ने वेस्ट यूपी से राजनीति में एंट्री की थी
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने यह घोषणा की। हालांकि उन्होंने आकाश को उन राज्यों में संगठन को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है, जहां पर पार्टी संगठन कमजोर है। यूपी और उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो खुद संभालेंगी।
बता दें कि आकाश आनंद मायावती के छोट भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। गुरुग्राम से शुरुआती दौर की पढ़ाई के बाद आकाश ने लंदन से 2013 से 2016 के बीच एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। वापस आने पर उन्होंने कुछ कंपनियों को भी खोला। हालांकि फिर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। आकाश आनंद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती से पहली बार राजनीति में कदम रखा था।
Tags
राजनीति