https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

MP CM Name : मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के सीएम, तोमर होंगे स्पीकर, विधायक दल की बैठक में फैसला

 खास बातें





Madhya Pradesh Govt Formation, MP CM Name List News Live: मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया जाएगा।

लाइव अपडेट

04:56 PM, 11-DEC-2023
जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला हों सकते हैं नए उपमुख्यमंत्री। नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष। उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से 95699 मत पाकर अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव से 12941 मतों से विजयी हुए हैं, एमपी के नए सीएम मोहन यादव।

शिवराज ने रखा प्रस्ताव
  •  जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री
  • राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री
  • नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर
04:54 PM, 11-DEC-2023
उज्जैन के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि मोहन यादव ने अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए मास्टर प्लान को गलत तरीके से पास कराया है। यादव ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। लोगों ने भी इनआरोपों को गंभीरता से नहीं लिया और मोहन यादव को ही दोबारा विधायक बनाकर भोपाल भेजा है। माता सीता को लेकर एक विवादित बयान भी चर्चा में रहा है। उन्होंने कहा था कि मर्यादा के कारण भगवा राम को सीता को छोड़ना पड़ा था। उन्होंने वन में बच्चों को जन्म दिया। कष्ट झेलकर भी राम की मंगलकामनना करती रहीं। आज के दौर में ये जीवन तलाक के बाद की जिंदगी जैसा है।
04:53 PM, 11-DEC-2023
मोहन यादव को बधाई दी गई - फोटो : अमर उजाला
माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं।
04:51 PM, 11-DEC-2023
मध्यप्रदेश के उज्जैन दक्षिण विधानसभा से लगातार तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है। यह चौंकाने वाला नाम है। इसकी संभावना भी किसी को नहीं थी। मोहन यादव ने दो जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) के तौर पर शपथ ली थी। विवादित बयानों से नाता रहा है। 2020 के उपचुनावों में में असंयमित भाषा का उपयोग करने पर एक दिन के लिए प्रचार करने पर प्रतिबंध तक लगा दिया था।
04:45 PM, 11-DEC-2023
MP CM Mohan Yadav Live: मोहन यादव को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। विधायक दल की बैठक में मोहन के नाम का एलान हुआ है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं, वे साल 2013 में पहली बार एमएलए बने थे। शिवराज सरकार में रह चुके हैं उच्च शिक्षा मंत्री।
 
04:39 PM, 11-DEC-2023
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 
03:24 PM, 11-DEC-2023
भाजपा कार्यालय का मुख्य द्वार अब बंद कर दिया गया है, कुछ देर बाद शुरू होगी विधायक दल की बैठक। प्रहलाद पटेल और शिवराज सिंह के समर्थकों के बीच हो रही जमकर नारेबाजी।
02:43 PM, 11-DEC-2023
भाजपा दफ्तर के बाहर नारेबाजी शुरू। शिवराज समर्थकों ने शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए। इस बीच, कैलाश विजयवर्गीय भी भाजपा दफ्तर पहुच गए हैं।
भाजपा के विधायकों का ग्रुप फोटो हो चुका है। पर्यवेक्षकों ने विधायकों से बातचीत की है। जल्द ही ग्रुप फोटो भी सामने आ सकता है। भाजपा नेताओं के समर्थकों की कार्यालय के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं, इसको देखते हुए पुलिस फोर्स बढ़ाया गया।
02:27 PM, 11-DEC-2023

शिवराज को सीएम बनाने के पक्ष में पहुंच रहे समर्थक

भोपाल उत्तर विधानसभा से 'लाडली बहना' रानी अग्रवाल शिवराज सिंह चौहान को सीएम बनाने के पक्ष में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचीं।
02:16 PM, 11-DEC-2023
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पर्यवेक्षकगण हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शिष्टाचार बैठक में शामिल हुए।
01:46 PM, 11-DEC-2023
विधायकों और पर्यवेक्षकों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में पधारे नवनिर्चित विधायकों का पंजीयन और तिलक लगाकर स्वागत प्रारंभ हुआ।



विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए पर्यवेक्षकों का भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
01:14 PM, 11-DEC-2023
कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, उमड़ रहा है भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का सैलाब।
01:08 PM, 11-DEC-2023
सूत्रों का दावा है कि विधायक दल की बैठक से पहले कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें संगठन के बड़े नेता, केंद्रीय पर्यवेक्षक और वरिष्ठ विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व का संदेश उन्हें दे दिया जाएगा। बताया जाता है कि इस बैठक में पार्टी की रणनीति का खुलासा हो जाएगा। इसके बाद विधायकों को सूचित किया जाएगा।
12:47 PM, 11-DEC-2023
प्रदेश भाजपा कार्यालय जाने के पूर्व सीएम हाउस जाकर शिवराज सिंह से मिलने पहुंचे पर्यवेक्षक। प्रह्लाद पटेल के बंगले की सुरक्षा बढ़ाई गई। कैलाश विजयवर्गीय बोले, कोई भी नहीं है किसी रेस में। पार्टी जिसे जिम्मेदारी देगी, सभी उसके पीछे हो जायेंगे।
12:30 PM, 11-DEC-2023
पर्यवेक्षक सीएम हाउस पहुंचे, वहां शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पर्यवेक्षकों का भोपाल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक पहले विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। फिर चार बजे बैठक शुरू होगी। के लक्ष्मण ने भोपाल के लिए रवाना होने से पहले कहा कि हम विधायकों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। उसे केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। फैसला आलाकमान लेगा। 

बता दें कि अब तक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल समेत करीब 40 विधायक पहुंच चुके हैं, रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। भोजन के बाद सभी विधायकों का समूह फोटो होगा, जिसके लिए सभी 163 विधायकों को मौजूद रहने के निर्देश हैं। थोड़ी देर में पर्यवेक्षक भी भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच जाएंगे।
11:39 AM, 11-DEC-2023
पर्यवेक्षक पहुंचे भोपाल - फोटो : अमर उजाला


भोपाल पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक
स्टेट हैंगर पहुंचे बीजेपी के तीनों पर्यवेक्षक
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की अगवानी



हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर, OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा भोपाल पहुंचे
बीजेपी विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल
नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा मुख्यालय पहुंचे

10:34 AM, 11-DEC-2023
तैयारियों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक दल की बैठक की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक सब साफ हो जाएगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। चार बजे की बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, पार्टी जिसे जो जिम्मेदारी देगी वह वो करेगा

10:24 AM, 11-DEC-2023
MP New CM Face Live: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों बाद हो जाएगा। भाजपा ने विधानसभा चुनावों के नतीजों के आठ दिन बाद सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें हंगामा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस वजह से विधायकों को भेजे गए पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि बैठक से पहले तक कोई भी विधायक मीडिया के सामने प्रतिक्रिया नहीं देगा। बैठक में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है, जो विधायक नहीं है।



Post a Comment

Previous Post Next Post