खास बातें
Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai Oath Taking Ceremony Live: छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। पहले दो बजे होने वाला शपथ ग्रहण समारोह अब चार बजे होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
02:07 PM, 13-DEC-2023
बीजेपी राज्य में अपने सभी वादे पूरे करेगी: असम के मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी राज्य में अपने सभी वादे पूरे करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता ने जो भाजपा को आशीर्वाद दिया बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को आशीर्वाद दीजिए, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए।01:58 PM, 13-DEC-2023
नारायणपुर में नक्सली हमला
उधर, छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। बलिदान जवान कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था।01:15 PM, 13-DEC-2023
घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी जुड़ने से अच्छा परिणाम आया: रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमने जो घोषणा पत्र जारी किया, उसमें मोदी की गारंटी जुड़ जाने से जनता ने शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया और एक अच्छा परिणाम आया। मैं मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देता हूं01:04 PM, 13-DEC-2023
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर के लिए रवाना हुए।12:44 PM, 13-DEC-2023
मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी का बयान
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण यहां हैं। यह दोनों हैं भाग्य और अच्छा काम जो उसने किया।12:29 PM, 13-DEC-2023
चार बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को दो बजे की जगह अब चार बजे होगा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। यह बात चर्च में थी, लेकिन स्पष्ट नहीं था। आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ट्वीट पर अरुण साव के नाम को डिप्टी सीएम का दर्जा दे दिया। उनको डिप्टी सीएम कहकर संबोधित किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रायपुर में आज शपथ लेने से पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुलाकात की और विषयों पर चर्चा की।12:15 PM, 13-DEC-2023
नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों की ओर से स्वामी विवेकानंद विमानतल में किया गया। इसके साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, राजनांदगांव सांसद और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय और भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों मुख्यमंत्री आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।11:57 AM, 13-DEC-2023
जगन्नाथ मंदिर में आशीर्वाद लिया: साय
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहते हैं कि आज, मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा। मैंने यहां जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।11:53 AM, 13-DEC-2023
रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने घर और फिर रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।11:50 AM, 13-DEC-2023
विष्णुदेव साय ने किए भगवान श्रीराम के दर्शन
विष्णुदेव साय को रविवार को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साय ने भगवान राम से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रायपुर पंडरी स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद साय नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।11:45 AM, 13-DEC-2023
दो डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल भी ले सकते हैं शपथ
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर मंथन चल रहा है। इसका इंतजार प्रदेश की जनता को भी है, हालांकि मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर मंथन जारी है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।11:20 AM, 13-DEC-2023
पीएम मोदी होंगे शपथ ग्रहण में शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है।11:02 AM, 13-DEC-2023
साइंस कॉलेज मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।10:57 AM, 13-DEC-2023
