खास बातें
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Oath Taking Ceremony Live: उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल मंगूभाई की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की।
- शपथ ग्रहण स्थल के बाहर भाजपा समर्थकों ने शिवराज सिंह चौहान का काफिला रुकवाया
- बड़ी संख्या में समर्थक शिवराज सिंह चौहान से मिल रहे हैं
- मामा-मामा के नारे लगाकर महिलाएं युवा शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे
- मंदसौर के मल्हारगढ़ से विधायक हैं जगदीश देवड़ा, पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे
- राज्यपाल ने रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
- पिछली सरकार में विधान सभा चुनाव की आचार सहिता लागू होने के एक महीने पहले मंत्री बने थे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संतों और कार्यक्रम में उपस्थित जनता के सामने हाथ जोड़कर कार्यक्रम स्थल से रवाना
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आए
- मोदी मोदी के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
- राष्ट्रीय गान के बाद फिर लगे मोदी मोदी के नारे
- मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव वीर राणा ने शपथ ग्रहण की कार्रवाई शुरू की
- डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
- राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई, अब जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद के लिए पद और गोपनीता की शपथ ली
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंचे
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर एक तरफ बैठे संतों का संतों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया
- मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी पहुंचे
- मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित सिंह सिंधिया, चिमनी से विधायक चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रदेश, नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मंच पर मौजूद
- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर एक से विधायक कैलाश विजयवर्गी भी मंच पर मौजूद
- हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना
- देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल

डॉक्टर मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे, लेकिन मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

शिवराज बोले मित्रों अब विदा
मध्यप्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पौधरोपण किया, जैसा की वे पिछले कई सालों से करते आए हैं। यहां उन्होंने कहा, नए मुख्यमंत्री जी को बधाई। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत है। आज प्रदेश के विकास, समृद्धि और कल्याण का पौधा लगाया है, अब मित्रों अब विदा जस की तस धर दीनी चदरिया।
जगदीश देवड़ा के परिजन

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के परिजनों के लिए की गई बैठने की विशेष व्यवस्था
राजेंद्र शुक्ला के परिजन मौजूद
बहन, बेटी और पत्नी सहित सभी मौजूद


नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के घायल होने की सूचना
समर्थकों की धक्का-मुक्की में घायल हुए उपमुख्यमंत्री
घर पर उत्साहित समर्थकों के माला पहनने के दौरान आई चोट
कंधे में आई मामूली इंजरी
राजेंद्र शुक्ल डॉक्टर से प्राथमिक उपचार लेने पहुंचे


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे एयरपोर्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करेंगे स्वागत
अमित शाह समेत अन्य अतिथि भोपाल एयरपोर्ट पर करेंगे लैंड
सीएम मोहन यादव का बयान
थोड़ी देर बाद हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री यहां मध्यप्रदेश में आने वाले हैं। मैं मध्यप्रदेश की धरती पर उनका मध्यप्रदेश की जनता की ओर से स्वागत करता हूं। हमारी भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी अन्य प्रदेशों के भी गणमान्य व्यक्ति आ रहे हैं और यह जो भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत का जनादेश मिला है, आज का दिन बहुत खास है। ऐतिहासिक दिन है मध्य प्रदेश की धरती पर सबका स्वागत है।

- शपथ से पहले मोहन यादव ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- ग्वालियर-चंबल अंचल से पहले विधानसभा अध्यक्ष होंगे नरेन्द्र सिंह तोमर
- भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधा
- तमाम समीकरणों के चलते मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री के नाम तय किए
- भाजपा विधायकों की बैठक में तोमर को अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया
- पक्ष-विपक्ष के बीच तालमेल बनाकर सदन की कार्यवाही को संचालित करना बड़ी जिम्मेवारी होगी
- एमपी में अभी तक 18 अध्यक्ष हुए, इनमें अधिकतर विंध्य-महाकौशल से रहे
- मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तैयार
- लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए
- वीवीआईपी वाहन भी तैयार किए गए
- निगमकर्मियों ने 24 घंटे मेहनत कर स्टेडियम को सजाकर तैयार किया
- सेंट्रल वर्ज की पुताई सड़कों का किया डामरीकरण
- मोहन यादव की शपथ के लिए 16 संतों को भी निमंत्रण