https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Parliament Security Breach : एक के बाद एक तीन बेंच लांघ गया युवक, सांसदों ने घेरा तो जूता निकाला

 खास बातें



संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार यानी 13 दिसंबर को संसद पर कायराना आतंकवादी हमले की बरसी है। 2001 में 13 दिसंबर की सुबह आतंक का काला साया देश के लोकतंत्र की दहलीज तक आ पहुंचा था। हमले में दिल्ली पुलिस के छह जवान, संसद के दो सुरक्षाकर्मी और एक माली मारे गए थे। उन्हें आज सभी सांसदों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में कार्यवाही चल ही रही थी, तभी विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति बीच सदन में आ धमका। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा और कार्यवाही को  स्थगित कर दिया गया। 
 

लाइव अपडेट

01:54 PM, 13-DEC-2023
लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था। जो भी लोग यहां आते हैं- चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।'
01:54 PM, 13-DEC-2023
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है।
01:53 PM, 13-DEC-2023

हाथ में कुछ था, जिससे आवाज आ रही थी

पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने बाद में मीडिया को बताया कि एक व्यक्ति गैलरी से कूदा तो लगा कि शायद वह नीचे गिर गया है। तभी दूसरे व्यक्ति को दर्शक दीर्घा से कूदते देखा। इनमें से एक के हाथ में कुछ था, जिसमें पीले रंग का धुआं निकल रहा था, जबकि दूसरे के हाथ में कुछ था, जिससे पिट-पिट की आवाज आ रही थी। वे कुछ नुकसान नहीं कर पाए, उन्हें तुरंत काबू में कर लिया गया। हालांकि, उनका दर्शक दीर्घा से कूदना गंभीर विषय है। यह संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक है। जांच होगी और कार्रवाई होगी।
01:53 PM, 13-DEC-2023
नीले रंग की जैकेट पहना एक युवक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा। जब सांसदों ने दोनों तरफ से घेर लिया तो उसने जूता खोल लिया। बाद में जूते से पीला धुआं निकलने लगा।
01:46 PM, 13-DEC-2023
दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी का नाम नीलम बताया गया है जो कि हिसार की रहने वाली हैं। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम अमोल शिंदे बताया गया है जो कि महाराष्ट्र के लातूर का है।
01:35 PM, 13-DEC-2023
आज लोकसभा में तब अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब दर्शक दीर्घा में बैठा एक युवक ऊपर से कूद गया। युवक सदन में एक बेंच से दूसरी बेंच की तरफ भागता-दौड़ता रहा। सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ना चाह रहे थे पर युवक हाथ नहीं आया। इस बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
 
01:32 PM, 13-DEC-2023

Parliament Security Breach Live: एक के बाद एक तीन बेंच लांघ गया युवक, सांसदों ने घेरा तो जूता निकाला

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार यानी 13 दिसंबर को संसद पर कायराना आतंकवादी हमले की बरसी है। 2001 में 13 दिसंबर की सुबह आतंक का काला साया देश के लोकतंत्र की दहलीज तक आ पहुंचा था। हमले में दिल्ली पुलिस के छह जवान, संसद के दो सुरक्षाकर्मी और एक माली मारे गए थे। उन्हें आज सभी सांसदों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में कार्यवाही चल ही रही थी, तभी विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति बीच सदन में आ धमका। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा और कार्यवाही को  स्थगित कर दिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post