https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Naxal attack in Chhattisgarh: IED ब्लास्ट में एक जवान का बलिदान, एक घायल; आमदई खदान में नक्सलियों ने किया हमला

 सार

नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को पर हमला कर दिया। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया




विस्तार

नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। बलिदान जवान कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था

बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत अमदाई खदान में सोमवार को करीब 11:00 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग की गई। नक्सलियों के हमले CAF के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार बलिदान हो गए। एक जवान  आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी द्वारा जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post