सार
राहुल गांधी ने दावा किया था कि सरमा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिखा सकते हैं कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है।
विस्तार
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने जबसे असम में प्रवेश किया है, तबसे ही पार्टी के नेता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साध रहे हैं। उन पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब सरमा ने शनिवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार से ज्यादा कोई भ्रष्ट नहीं हो सकता।
सरमा को राहुल गांधी द्वारा पिछले दो दिनों में कई सार्वजनिक सभाओं में 'देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री' कहा गया है, जो राज्य में यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'कुछ भी अपमानजनक, जो तथाकथित गांधी परिवार से आता है, मैं उसे आशीर्वाद मानता हूं। क्योंकि यह मुझे एक ऐसे परिवार के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है जो खुद को सबसे शक्तिशाली मानता है।'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'कुछ भी अपमानजनक, जो तथाकथित गांधी परिवार से आता है, मैं उसे आशीर्वाद मानता हूं। क्योंकि यह मुझे एक ऐसे परिवार के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है जो खुद को सबसे शक्तिशाली मानता है।'