https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में मंगल ध्वनि का गुंजायमान शुरु, 84 सेकंड का है शुभ मुहूर्त; पढ़ें पूरा कार्यक्रम

 सार



विस्तार

अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म हो गया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अब भारत समेत दुनिया की नजरें प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी हुई हैं।

आइये जानते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम क्या है? विधि-अनुष्ठान कितने बजे से शुरू होंगे? मेहमान कब आएंगे? मुख्य कार्यक्रम कब होगा?


प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम क्या है?
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान रखे गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातः काल 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' के भव्य वादन का कार्यक्रम है। विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे।




Post a Comment

Previous Post Next Post