खास बातें
Bihar News : 14 दिनों से जिस 'खेला' की चर्चा पूरे देश में है, वह वास्तव में हुआ या नहीं- कुछ घंटे बाद पता चल जाएगा। बिहार की नीतीश कुमार सरकार का बहुमत परीक्षण आज है। पक्ष में 128 विधायक थे, विपक्ष में 114 और एक अलग। क्या रहता है आज फ्लोर टेस्ट में?
11:08 AM, 12-FEB-2024
विधानसभा में सदन के कार्यवाही शुरू हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। वहीं जदयू विधायक डॉ संजीव और बीमा भारती भी अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।10:41 AM, 12-FEB-2024
सम्राट चौधरी ने कहा दी यह बातउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि खेला हो गया। बच्चा को खिलौना मिल गया है। बच्चे के लिए खिलौना लेकर आए हैं। फतह होगा।
10:38 AM, 12-FEB-2024
एनडीए के पक्ष में बहुमत सिद्ध होगाविधानसभा में जदयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मेला लगेगा, एनडीए के पक्ष में बहुमत सिद्ध होगा और सर्वोच्य न्यायालय के आदेश का गलत तरीके से व्याख्या करने का आरोप लगेगा। स्पीकर के खिलाफ जैसे ही विश्वास प्रस्ताव आएगा, उनको चैयर छोड़ा होगा। डिप्टी स्पीकर अध्यक्षता करेंगे। सर्वोच्च न्यायलय का आदेश है कि जब विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव जब विचाराधीन हो, तबतक वह अध्यक्षता नहीं करते हैं। उनकी जगह डिप्टी स्पीकर अध्यक्षता करेंगे।
10:25 AM, 12-FEB-2024

विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार। - फोटो
10:17 AM, 12-FEB-2024

तेजस्वी आवास के बाहर प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता। - फोटो
राजद विधायक बोले- एक्सलरेटर तो उनके हाथ में ही है
तेजस्वी यादव के आवास के बाहर समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। वह तेजस्वी के समर्थन और नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। विश्व में बिहार का ऐतिहासिक गौरव लौटाने के लिए तेजस्वी यादव जरूरी है। वहीं विधायक सुरेंद्र राम ने कहा कि भले ही तेजस्वी यादव दगाबाज़ पलटीबाज के कारण अब सरकार में नहीं रहे लेकिन, एक्सलरेटर तो उनके हाथ में ही है। नीतीश कुमार नौकरी देने की गति धीमी करना चाहे भी तो नहीं कर सकते हैं।

09:38 AM, 12-FEB-2024

तेजस्वी आवास से लालू प्रसाद के विश्वसनीय विधायक भाई वीरेंद्र विधानसभा में तैयारी देखने के लिए निकले। - फोटो
बहुमत परीक्षण के लिए दोनों क्षेत्रीय दलों राजद और जदयू में असल रार मची है। दोनों का दावा अपने विधायकों के साथ रहने और सामने वाले के टूटने का है। ऐसे में अब यह खबर आ रही है कि जदयू ने जहां-तहां से अपने विधायकों का पता लगाते हुए उन्हें समेट लिया है। ट्रांसफर-पोस्टिंग में अपनी नहीं चलने पर गुस्साए एक विधायक को झारखंड से खोजकर मंगा लिया गया है। बताया जाता है कि नवादा में उन्हें रोकने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की, लेकिन बाद में पुलिस टीम एस्कॉर्ट कर उन्हें ले आयी। पति की बीमारी के बारे में जानकारी देकर गायब विधायक भी पहुंच में हैं। देखना है कि विधानसभा में कौन आता है और किधर रहता है। इधर, राजद में लालू प्रसाद यादव के विश्वसनीय विधायक तेजस्वी आवास से पहले निकलने लगे हैं। भाई वीरेंद्र निकल चुके हैं।
09:03 AM, 12-FEB-2024
तेजस्वी सारे विधायकों को साथ लेकर निकलेंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के साथ 128 और महागठबंधन के पास 114 विधायकों का समर्थन है, लेकिन फ्लोर टेस्ट में असली ताकत का पता चलेगा। ऐसे में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने विधायकों को साथ लेकर अपने आवास से निकलेंगे। रात में सभी ने एक साथ बैठकर खाना खाया था। सुबह नाश्ते से पहले राजद विधायक चेतन आनंद अपने घर गए। वैसे, राजद का दावा है कि सभी विधायकों को साथ लेकर तेजस्वी साढ़े दस बजे अपने आवास से विधानसभा के लिए निकलेंगे।

08:52 AM, 12-FEB-2024

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राजद की जीत सुनिश्चित कही। - फोटो
राष्ट्रीय जनता दल प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बिहार विधानसभा के सदस्य नहीं हैं, लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए तैनात रखा है। उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो कहा है, वह होकर रहेगा। बिहार में जबरन बनाई गई सरकार को उखाड़ फेंकना आमजन भी चाहता है। इसलिए, बिहार विधानसभा में खेला तो जरूर होगा। उनके विधायक भोज में नहीं जा रहे हैं, फिर भी मौजूदा सरकार हमें परेशान कर रही है। महागठबंधन महामजबूत है, महाविजय होगा। खेला का अंत तेजस्वी यादव करेंगे।
07:48 AM, 12-FEB-2024
अपने आवास पर पहुंचे चेतन आनंद
राजद विधायक चेतन आनंद को उनके आवास पर पहुंचाया गया। रविवार देर रात से मध्य रात्रि तक तीन बार पुलिस टीम तेजस्वी आवास पहुंची थी। उनका कहना था चेतन आनंद के भाई अंशुमान आनंद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके भाई गायब हैं। उनको खोजने के लिए आए हैं। इधर, महगठबंधन के समर्थकों ने इसका जमकर विरोध किया।

07:36 AM, 12-FEB-2024

जदयू विधायकों को रात में यहीं लाया गया था। सुबह बाहर यहां सन्नाटा है। - फोटो
कोई विधायक विपक्ष की डूबती नाव पर नहीं जाएगा
पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विधानसभा में एकजुट एनडीए बहुमत सिद्ध करेगा और "खेला होने का" झूठ तार-तार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य पाकर तीसरी बार सरकार बनाने के आत्मविश्वास से भरा है, उस समय बिहार में एनडीए का कोई भी विधायक विपक्ष की डूबती नाव पर क्यों सवार होना चाहेगा?

06:50 AM, 12-FEB-2024

भीड़ से तनाव की आशंका देख तेजस्वी यादव के आवास की ओर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। - फोटो
राजद ने कहा- हम डरने या झुकने वाले नहीं हैं
रविवार मध्य रात्रि को फिर सैकड़ों पुलिस बल तेजस्वी आवास पहुंचने पर राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। राजद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी जी के आवास को चारों तरफ़ से घेर लिया है। ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते है। बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कुकर्म देख रही है। याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है। ये वैचारिकी का संघर्ष है और हम इसे लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी।

06:06 AM, 12-FEB-2024
Bihar Floor Test LIVE : विधासभा की कार्यवाही शुरू, अबतक नहीं पहुंचे इन विधायकों ने बढ़ाई दोनों पक्षों की चिंता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2000 में सात दिन के लिए मुख्यमंत्री रह सके थे। तब इसी तरह के बहुमत परीक्षण में वह हार गए थे। इस बार वैसी परिस्थिति बनती है या खेला का सारा दावा हवा-हवाई रह जाता है- यह देखना दिलचस्प होगा। यह मुकाबला दो दिन से ज्यादा दिलचस्प हो चुका था। परिणाम, यानी फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले जमकर नाटक भी हुआ। नाटक भी ऐसा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस पहुंच गई राष्ट्रीय जनता दल के ही एक विधायक की गुमशुदगी की शिकायत जांचने।
राजद अपने 79 विधायकों को साथ रखने की जद्दोजहद करता रहा, मगर शनिवार दोपहर बाद से रविवार की रात तक उसके सारे नहीं पूरे हुए। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड का भी यही हाल रहा। उसके भी सभी 45 एक जगह रात तक जुटाए ही जाते रहे। भाजपा ने शनिवार-रविवार के दरम्यान बोधगया से पटना तक का सफर पूरा करा दिया, लेकिन उसके भी सभी 78 विधायक एक जगह नहीं जुटे। कांग्रेस के 19 में से 16 विधायक हैदराबाद से आ गए, जबकि तीन पहले से तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे बताए गए। इन सारी परिस्थितियों के बीच सोमवार के फ्लोर टेस्ट की चिंता में ही रविवार की रात गुजरी और अब सुबह सभी को इंतजार है विधानसभा में अपनी संख्या पूरी दिखाने और प्रयास है सामने वाले का नंबर कम करने का

Tags
राजनीति