https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

UP Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे

 सार

यूपी में सीटों पर सहमति बनने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 25 फरवरी को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसका एलान कर दिया गया है


विस्तार



सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे।



इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।


बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे।

कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी।

सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post