https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Arvind Kejriwal ED Case: सीएम पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज, HC ने कहा- ये राजनीतिक मामला

 खास बातें



Arvind Kejriwal News in Hindi Today: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिहा करने के लिए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया, जिन्हें दिल्ली आबकारी शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें पल पल का अपडेट...

लाइव अपडेट

01:18 PM, 28-MAR-2024

मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में खारिज

हाईकोर्ट आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के मामले में सुनवाई हुई। याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव ने दायर की थी, जो किसान और सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करते हैं। उन्होंने अनुरोध किया था है कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने को कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। एक वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

12:25 PM, 28-MAR-2024

आतिशी ने भाजपा और पीएम पर निशाना साधा

आप नेता आतिशी ने भाजपा पर एक बार फिर तंज कसा है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा के पास ज्यादातर चंदे का पैसा आरोपी कंपनी से आया है। जो पैसा इलेक्ट्रोरेल बॉन्ड से मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशाल के द्वारा यह इक्ट्ठा किया गया और फिर बांटा गया। अब इसके लिए क्या क्या कानून होगा। लेकिन यह अपने फायदे के लिए इस्तेमाल हुआ। यहां किसी कानून की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा को कहने की जरूरत है कि वे इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में नहीं करेंगे। 

12:07 PM, 28-MAR-2024

याचिकाकर्ता सुरजीत यावद ने बताई जनहित याचिका डालने की वजह

अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए याचिकाकर्ता सुरजीत सिंह यादव ने कहा कि हाईकोर्ट में जो जनहित याचिका दायर की है। उसमें मैंने कई पहलूओं को बताया है। उन्होंने कहा कि पहला पहलू गोपनीयता का है। दूसरा जब वह कैबिनेट मीटिंग नहीं ले पाएंगे, मसलन- पिछली बार यमुना में बाढ़ के कारण कैबिनेट मीटिंग हुई थी और फैसले लिए गए थे, वो नहीं हो सकता।आगे तीसरा कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली में सीएम हर विभाग के काम के बारे में दिल्ली एलजी को रिपोर्ट सौंपते हैं ऐसा भी नहीं हो सकता। सीएम की जिम्मेदारी संभालना और एक सीएम के रूप में जेल से काम करना संभव नहीं है। इसलिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में सीएम पद हटाने की मांग की है। एक सीएम के रूप में उन्हें जो मासिक वेतन मिलता है एक विधायक से भी ज्यादा होता है। इसलिए अगर वह सीएम के रूप में काम करने में सक्षम नहीं है तो उसे दिया गया पैसा वैध नहीं है।
 
11:11 AM, 28-MAR-2024

भाजपा नेता नलिन कोहली का केजरीवाल पर तंज

भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि वह ईडी के समन से लगातार बहाना करके बच रहे थे। अंत में कोर्ट ने ही निर्णय लिया। क्या हुआ।
 
10:57 AM, 28-MAR-2024

आप के कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में

दिल्ली के आईटीओ मेट्रो स्टेशन गेट के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पर्चे बांट रहे थे।
 
10:07 AM, 28-MAR-2024

आवास के बाहर नजर आए केजरीवाल के पिता

अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर उनके पिता गोबिंद राम केजरीवाल नजर आए। आज ईडी दिल्ली कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश करेगी और ईडी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। 
 
09:52 AM, 28-MAR-2024

केजरीवाल की जाएगी कुर्सी?

09:51 AM, 28-MAR-2024

ईडी दफ्तर के बाहर का दृश्य

शराब घोटाले मामले में आज अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड खत्म हो रही है। ईडी राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश करेगी। सुबह के समय ईडी दफ्तर के बाहर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। 
 
09:51 AM, 28-MAR-2024

आप कार्यकर्ता बांट रहे लोगों को पर्चे

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का  'मैं भी केजरीवाल' कैंपन जारी। आईटीओ मेट्रो स्टेशन के बाहर आप कार्यकर्ता लोगों को पर्चे बांटे नजर आए। 

सीएम पद से हटाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

हाईकोर्ट आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के मामले में 28 मार्च को सुनवाई करेगा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ के समक्ष सुनवाई होगी। यह याचिका दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव ने दायर की है, जो किसान और सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करते हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने को कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। एक वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post