KKR vs PBKS: 523 रन...42 छक्के, कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले में हुई छक्कों की बरसात, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
byChief Editor-
0
सार
कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 42 छक्के लगे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। यह टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।
विस्तार
आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट और लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 262 रन चेज कर पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। वहीं, पंजाब ने आईपीएल में सबसे बड़े चेज का चार साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ ही शारजाह में 224 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे
टी20 क्रिकेट में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
टीम
स्कोर
खिलाफ
साल
पंजाब किंग्स
262
कोलकाता
2024
दक्षिण अफ्रीका
259
वेस्टइंडीज
2023
मिडिलसेक्स
253
सरे
2023
ऑस्ट्रेलिया
244
न्यूजीलैंड
2018
बुल्गारिया
243
सर्बिया
2022
मुल्तान सुल्तांस
243
पेशावर
2023
आईपीएल में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
टीम
स्कोर
खिलाफ
जगह
साल
पंजाब
262
कोलकाता
कोलकाता
2024
राजस्थान
224
पंजाब
शारजाह
2020
राजस्थान
224
कोलकाता
कोलकाता
2024
मुंबई
219
चेन्नई
दिल्ली
2021
सुनील नरेन और फिल सॉल्ट - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में कुल 523 रन बने, जो किसी आईपीएल मैच में दोनों टीमों को मिलाकर (एग्रीगेट) दूसरा सबसे ज्यादा रन हैं। इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी में हुए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 549 रन बने थे, जो सबसे ज्यादा थे। वहीं, इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में भी दोनों पारियों को मिलाकर 523 रन बने थे।
दोनों पारियों को मिलाकर इस मैच में कुल 42 छक्के लगे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। 42 छक्के किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इस मामले में दूसरे नंबर भी आईपीएल के मुकाबले ही हैं। इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में 38 छक्के लगे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी सीजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी 38 छक्के लगे थे।
किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के
छक्के
मैच
जगह
लीग/साल
42
KKR vs PBKS
कोलकाता
IPL 2024
38
SRH vs MI
हैदराबाद
IPL 2024
38
RCB vs SRH
बेंगलुरु
IPL 2024
37
बल्ख vs काबुल
शारजाह
APL 2018/19
37
SKNP vs JT
बासेटेयर
CPL 2019
मैच में क्या हुआ?
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : IPL/BCCI
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। पंजाब को अगला मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। वहीं कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में ही खेलना है।
इस मैच में पंजाब की ओर से 24 छक्के लगे, जो आईपीएल मैच की किसी एक पारी में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले इसी सीजन चिन्नास्वामी में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 22 छक्के जड़े थे। वहीं, टी20 क्रिकेट में किसी एक पारी में लगे यह दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। पंजाब से आगे केवल नेपाल की टीम है। उसने 2023 में एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के जड़े थे।
आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
टीम
छक्के लगाए
विरोधी
जगह
साल
पंजाब
24
कोलकाता
कोलकाता
2024
सनराइजर्स हैदराबाद
22
बेंगलुरु
बेंगलुरु
2024
सनराइजर्स हैदराबाद
22
दिल्ली
दिल्ली
2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
21
पुणे वॉरियर्स
बेंगलुरु
2013
आईपीएल मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन