https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

MI vs RCB Playing 11 : कोहली-बुमराह के बीच देखने मिलेगी रोचक जंग, कप्तान के तौर पर हार्दिक-फाफ की होगी परीक्षा

 सार

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 Prediction :  आरसीबी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक भी जड़ा था। हालांकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय है जिसका अभियान इस सीजन खराब रहा है। मुंबई नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में चार में से एक ही मुकाबला जीत सकी है




विस्तार

आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के दो अहम खिलाड़ी विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच रोचक जंग देखने मिलेगी। राष्ट्रीय टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी कई मैच पलट चुके हैं, लेकिन आईपीएल में इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद का रोमांच देखने लायक होगा। वहीं, लगातार कप्तानी के मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे हार्दिक पांड्या और फाफ डुप्लेसिस की भी कड़ी परीक्षा होगी। 

कोहली और बुमराह पर रहेंगी सभी की नजरें
कोहली और बुमराह जब भी आमने-सामने होते हैं तो दोनों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने मिलता है। आंकड़ों को देखें तो कोहली बुमराह के खिलाफ 152.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वहीं, बुमराह ने भी कोहली को आईपीएल में चार बार अपना शिकार बनाया है। कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करने आते हैं, जबकि आमतौर पर बुमराह नई गेंद से मुंबई के लिए शुरुआत करते हैं। दोनों टीमों के बीच इस मैच में कोहली और बुमराह पर एक बार फिर सभी की नजरें होंगी और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है। 


कोहली के अलावा अन्य बल्लेबाजों का ना चलना आरसीबी के लिए चिंता का विषय
आरसीबी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक भी जड़ा था। हालांकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय है जिसका अभियान इस सीजन खराब रहा है। आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों विशेषकर विदेशी खिलाड़ियों को देर होने से पहले लय तलाशनी होगी। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस तेज शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा देर नहीं खींच पा रहे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन का बल्ला तो एकदम खामोश चल रहा है। 

फाफ की कप्तानी पर उठे थे सवाल
फाफ डुप्लेसिस ने राजस्थान के खिलाफ कप्तानी में कुछ गलतियां की थी जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा था। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल से उस मैच में एक भी ओवर नहीं कराया था जो टीम के लिए इस सीजन सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। इससे फाफ की कप्तानी पर सवाल उठे थे और कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी। 

मुंबई को जल्दी करनी होगी वापसी
आमतौर पर आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अबतक बुरे सपने की तरह रहा है। टीम नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में चार में से एक ही मुकाबला जीत सकी है। टीम को पता है कि अगर जल्द ही वापसी नहीं की तो उसके लिए आगे की राहें काफी कठिन हो जाएगी इसलिए उसका इरादा आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगा जिससे टीम का मनोबल बढ़े। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जे, जसप्रीत बुमराह

आरसीबीः विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ले, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 25वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच सीजन का 25वां मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला 11 अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच सीजन का 25वां मैच?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच लीग का 25वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post