खास बातें
ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
10:19 AM, 03-APR-2024
न्यू ताइपे शहर के झिंडियन जिले में इमारतों को नुकसान पहुंचा।
10:17 AM, 03-APR-2024
बचावकर्मी फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त इमारत से बचाए जाने के बाद एक व्यक्ति की सहायता करते बचाव कर्मचारी। 
10:14 AM, 03-APR-2024
ताइवान में भूकंप से कम से कम चार लोगों की मौत
ताइवान में आए भूकंप में अब कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि हुआलीन काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई।
10:11 AM, 03-APR-2024
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी
इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने भूकंप को देखते हुए ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की है। मोबाइल नंबर 0905247906 और ईमेल ad.ita@mea.gov.in जारी किया गया है।
09:34 AM, 03-APR-2024
जापान से टला सुनामी का खतरा
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान में भूकंप के बाद सुनामी आने वाली अटकलों को टाल दिया गया है। फिलहाल ऐसा कोई अलर्ट नहीं है।
08:37 AM, 03-APR-2024
एक व्यक्ति की मौत, 50 से अधिक घायल
ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को बताया कि द्वीप के पूर्वी तट पर 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं।
08:25 AM, 03-APR-2024
भूंकप के बाद का दृश्य
ताइवान में आए भूकंप के बाद की तस्वीरें।



08:24 AM, 03-APR-2024
भूस्खलन की फोटो सामने आई
एक और तस्वीर सामने आ रही है। इस बार ताइवान के पूर्वी तट से दूर जिउलिन से भूस्खलन की फोटो सामने आई है।


08:00 AM, 03-APR-2024
इमारत की डरावनी तस्वीर सामने आई
ताइवान से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। इमारतों को देखकर पता लगता है कि भूकंप के झटके कितने तेज होंगे। एक तस्वीर में देख सकते हैं कैसे इमारत झुकती जा रही है।


07:59 AM, 03-APR-2024
ताइपे में भूकंप के झटके
ताइपे में भूकंप के बाद इमारतें हिलती रहीं। इस बीच, जापान की मौसम एजेंसी ने लोगों को इसी तरह के झटकों के लिए लगभग एक सप्ताह तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
Tags
दुनिया