सार
सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य को समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य को समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की सीटों के लिए मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने तीसरे चरण में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 40 नेताओं को शामिल किया है। जिले के दो नेताओं को भी स्थान मिला है।