https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Dombivli Boiler Blast: ठाणे क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को किया गिरफ्तार, अब तक 11 की मौत

 सार

ठाणे पुलिस ने मुख्य आरोपी मलय मेहता की मां मालती मेहता को भी नासिक से हिरासत में लिया है। बॉयलर फटने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 लोग घायल हैं।



विस्तार

डोंबिवली में हुए बॉयलर ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मलय मेहता की मां मालती मेहता को भी ठाणे पुलिस ने नासिक से हिरासत में लिया है। बता दें, बॉयलर फटने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 लोग घायल हैं।

गौरतलब है कि पुलिस ने एक दिन पहले मालिकों और निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में मलय प्रदीप मेहता, मालती प्रदीप मेहता और अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम हैं, जो फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे।

एफआईआर के अनुसार, अधिकारियों ने रसायनों के मिश्रण और भंडारण में सावधानी नहीं बरती, वह भी यह जानते हुए कि छोटी सी चूक से विस्फोट हो सकता है। विस्फोट के लगभग 12 घंटे बाद, ठाणे जिले में मानपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 1.50 बजे एफआईआर दर्ज की थी

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ था। अब तक घटनास्थल से 1ा शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

विपक्ष ने साधा निशाना
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यहां कोई औद्योगिक सुरक्षा विभाग नहीं है। ऐसी फैक्ट्री यहां आवासीय क्षेत्र के पास होनी ही नहीं चाहिए थी। यह सबसे बड़ा अपराध है। एक तकनीकी व्यक्ति को वहां होना चाहिए थी। सामान्य श्रमिक या मजदूर रिएक्टर को संभाल नहीं सकता है। विस्फोट के लिए इस फैक्ट्री का प्रबंधन जिम्मेदार है। इलाके में करीब 450 फैक्ट्रियां हैं। यह पहली घटना नहीं है, 2016 के बाद से इस औद्योगिक क्षेत्र में यह ऐसी पांचवीं या छठी दुर्घटना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post