https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Phase Six Voting Live: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने डाला वोट, मां सोनिया के साथ मतदान केंद्र पहुंचे राहुल गांधी

 खास बातें



Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

लाइव अपडेट

10:19 AM, 25-MAY-2024

हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करे: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

मतदान करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए, विकसित भारत के लिए, हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करें।'
10:18 AM, 25-MAY-2024

'इंडी गठबंधन ही जीतेगा: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद वाड्रा ने कहा, 'इंडी गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं...हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।'

10:12 AM, 25-MAY-2024

हम लोकतंत्र में हैं: कपिल देव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।'
10:11 AM, 25-MAY-2024

नवीन पटनायक ने मतदान किया

ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।
10:08 AM, 25-MAY-2024

राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे: सीएम पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक मताधिकार को व्यक्त करें। मुझे उम्मीद है कि BJD को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी। हम जनता की सेवा के लिए राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे।'
10:08 AM, 25-MAY-2024

आरिफ मोहम्मद खान ने डाला वोट

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपना वोट डालने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
 
 
10:06 AM, 25-MAY-2024

मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी: धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी है। भारत विश्व का सबसे ज्वलंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।'
09:41 AM, 25-MAY-2024

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य9 बजे तक मतदान %
बिहार9.66
हरियाणा8.31
जम्मू-कश्मीर 8.89
झारखंड11.74
दिल्ली8.94
ओडिशा7.43
उत्तर प्रदेश12.33
पश्चिम बंगाल16.54
 
09:38 AM, 25-MAY-2024

मां सोनिया के साथ वोट डालने पहुंचे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। 
 
09:38 AM, 25-MAY-2024

ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में 'मां समलेश्वरी' मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "देश में छठे चरण का लोकसभा मतदान आज संपन्न होगा। ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान भी आज संपन्न होगा। ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। मैं मतदातों से निवेदन करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।"
09:35 AM, 25-MAY-2024
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
09:35 AM, 25-MAY-2024

आज लोकतंत्र का बहुत महत्वपूर्ण दिवस: स्वाति मालीवाल

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का बहुत महत्वपूर्ण दिवस है मैं सबसे अपील करती हूं बाहर आकर अपना मतदान करें। खासकर मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वो अपना बहुकिमती वोट जरूर डालें। इस देश में महिलाओं की भागिदारी राजनीति में बहुत जरूरी है।"
09:34 AM, 25-MAY-2024

इन लोगों ने भी किया वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पति के साथ बॉयज हाई स्कूल पहुंचकर वोट डाला। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने मतदान किया। 
09:33 AM, 25-MAY-2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।
09:33 AM, 25-MAY-2024
सिरसा से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने वोट डालने के बाद कहा, "यह लोकतंत्र का महा पर्व है। 4 जून को 400 पार होगा और विपक्ष कहेगा कि मशीनें खराब हैं। वो ये नहीं देखेंगे कि उनका संगठन का ढांचा खराब है, उनका नेतृत्व खराब है। बेईमान लोगों को जनता ने नकार दिया है।"
09:32 AM, 25-MAY-2024
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वहीं, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। 
08:45 AM, 25-MAY-2024
भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा, 'हमने कोशिश की है कि जन-जन तक हम अपने संदेश को पहुंचाएं...लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है। भाजपा बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि बढ़ चढ़कर मतदान करें।'
08:44 AM, 25-MAY-2024
मतदान करने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, 'मैं अभी वोट डालकर आई हूं। मैं दिल्ली के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आएं और अपना वोट डालें।'
08:44 AM, 25-MAY-2024
पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा,'ईवीएम काम नहीं कर रही है मैं इसपर रिटर्निंग ऑफिसर से बात कर रहा हूं और उनसे समय बढ़ाने का भी अनुरोध करूंगा।'
08:43 AM, 25-MAY-2024
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं समझता हूं कि कांग्रेस ने जिस प्रत्याशी का चयन किया उसमें कांग्रेस ने अपना बड़ा ही वीभत्स रूप दिखाया है। मुझे लगता है कि जो कांग्रेस के पारंपरिक वोटर होंगे वे भी आज उनको वोट नहीं देंगे।'

Post a Comment

Previous Post Next Post